रोड़ समाज के हजारों प्रतिष्ठित लोगों ने दिया अशोक अरोड़ा को समर्थन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

युवा पंजाबी नेता संदीप मरवाह के नेतृत्व में युवा भाजपा को छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

वैद्य पंडित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र 17 सितंबर। रोड समाज के हजारों गणमान्य लोगों ने मायाराम चंद्रभानपुरा व उनके पुत्र सुनील राणा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को समर्थन देने का ऐलान किया। वहीं विष्णु कॉलोनी निवासी युवा व्यापारी नेता संदीप मरवाह सन्नी ने अपने लगभग दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।

इसके साथ ही विरेंद्र सिंह व उनके साथियों ने भी भाजपा छोडक़र कांग्रेस का दामन थामा। इन सभी को पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस में शामिल करते इनका स्वागत किया। साथ ही कहा कि संदीप मरवाह व उनके साथियों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी ओर अधिक मजबूत होगी। रोड़ा ने 7 बी में रोड बिरादरी के प्रतिष्ठित नेता मायाराम चंद्रभानपुऱा व विष्णु कॉलोनी में संदीप मरवाह के निवास स्थान पर जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज के हर वर्ग को अपमानित करने का काम किया है। अहंकार से भरी भाजपा सरकार ने समाज के लोगों को जमकर अपमानित किया। हर वर्ग भाजपा के कुशासन से दुखी है। भाजपा ने हमेशा प्रदेश में जातपात और धर्म की राजनीति की है।

उन्होने रोड बिरादरी द्वारा कांग्रेस का समर्थन करने पर आभार जताते कहा कि कांग्रेस हमेशा 36 बिरादरी को साथ लेकर चलती है। जबकि भाजपा ने जातपात का जहर घोलकर प्रदेश मे आपसी भाईचारा खत्म करने का किया है। अरोड़ा ने कहा कि थानेसर हल्के की जनता उनका अपना परिवार है और रोड बिरादरी के लोगों ने तो हमेशा उनका सहयोग किया है। उन्होने कहा कि भाजपा के राज में तीन गुना महंगाई बढ गई है। बेरोजागारी में हरियाणा नंबर एक पर है। कांग्रेस की सरकार बनने पर एक लाख युवाओं को पहले ही वर्ष में पक्की नौकरी दी जाएगी।

अरोड़ा ने गांव खेडी रामनगर, अमीन, धीमान ब्राह्मण धर्मशाला, सेक्टर 3, चनारथल रोड, विवेकानंद कॉलोनी व ज्योतिनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

————–

 

 

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना