इस हफ्ते कैनाल रोड पर लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, दो पुल तैयार कर लोगों को किए जाएंगे सुपुर्द

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 1 मार्च। सिधवां नहर कैनाल रोड पर भारी ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को बेहद परेशानी झेलनी पड़ रही थी। जिसके चलते राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा द्वारा कैनाल रोड पर चार पुल बनाने का ऐलान किया था। अब सांसद के प्रयासों के बाद लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। दरअसल, कैनाल रोड पर प्रीफैब्रिकेटेड पुल लगाए जाने है। जिसके चलते पहले दो पुल बनकर तैयार हो चुके हैं। जो रविवार तक लुधियाना पहुंच जाएंगे। आने वाले हफ्ते में यह पुल पूरी तरह से बनकर लोगों को समर्पित कर दिए जाएंगे। हालांकि बाकी के दो पुल अप्रैल महीने के अंत तक तैयार करके लोगों के लिए चालू कर दिए जाएंगे।

कोटकपूरा और यमुनानगर में तैयार हो रहे पुल
जानकारी के अनुसार पुल का स्ट्रक्चर पहले से ही तैयार किया जा रहा है। यह पुल कोटकपूरा और यमुनानगर में तैयार हो रहे हैं। स्ट्रक्चर तैयार होने के बाद पुल इसी तरह लुधियाना लाए जाएंगे। यहां पर उनकी फीटिंग करके लोगों को सौंप दिए जाएंगे। जिसके चलते पहले दो पुल तैयार होकर कोटकपूरा से भेज दिए गए हैं।

एक हफ्ता पहले सांसद ने किया था निरीक्षण

जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का निरीक्षण करने और स्थिर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए एनएचएआई कर्मियों के साथ अपनी टीम को भेजा था। यह परियोजना एनएचएआई के साथ अरोड़ा के लगातार प्रयासों के कारण शुरू हुई थी। कई अपीलों के बाद,  एनएचएआई ने यातायात की भीड़ भाड़ को कम करने की तत्काल आवश्यकता को स्वीकार करते हुए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। शहर की बढ़ती यातायात समस्याओं के लिए एक महत्वपूर्ण समाधान के रूप में पहचानते हुए लुधियाना के निवासी लंबे समय से इन पुलों की मांग कर रहे थे। अरोड़ा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने पर साउथ सिटी में यातायात प्रवाह में काफी सुधार होंगे।

चुनावों में मिल सकता है फायदा
जानकारी के अनुसार राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को आम आदमी पार्टी की और से लुधियाना हलका वेस्ट के उपचुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि साउथ सिटी भी इसी हलके का हिस्सा है। वहीं कैनाल रोड पर ट्रैफिक जाम की लोगों की समस्या काफी पुरानी थी। लेकिन अब इससे निजात मिल सकेगी। वहीं चर्चा है कि लोगों के इस समाधान का फायदा सांसद अरोड़ा को उपचुनाव में मिल सकता है।

Leave a Comment