यही है नर सेवा-नारायण सेवा : भगवान महावीर सेवा संस्थान का 68 वां दिव्यांग निशुल्क कैंप 13 अप्रैल को लुधियाना में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना : दिव्यांगों के आपरेशन होंगे, उपकरण और ट्राइसाइकिल भी मिलेंगे : नीलम जैन, राकेश जैन

लुधियाना, 8 अप्रैल। वास्तव में नर सेवा, नारायण सेवा के सिद्धांत पर अमल के तहत लाचार लोगों की मदद करना और बड़ा पुण्य कार्य होता है। साल 2005 से निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भगवान महावीर सेवा संस्थान की ओर से 68 वां दिव्यांग निशुल्क कैंप लगने जा रहा है।

भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन व महिला शाखा अध्यक्ष नीलम जैन ने यह जानकारी दी। कैंप की तैयारियों को लेकर मीटिंग का आयोजन जैन स्थानक, सिविल लाइन में किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि रविवार 13 अप्रैल को यहां दोपहर एक बजे से यह कैंप लगेगा। जिसमें फ्री पोलियो ऑपरेशन, टेढ़े-मेढ़े हाथ पांव से पीड़ित के फ्री ऑपरेशन डॉ.पवन ढींगरा की टीम करेगी। दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कानों की ऊंचा सुनने वाली मशीन मिलेंगी।

साथ ही केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के साथ मिलकर ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले आर्थिक कमजोर दिव्यांगों को टूल किट्स, सिलाई मशीन आदि मुफ्त दिए जाएंगे। इसके लिए नई रजिस्ट्रेशन भी जारी है। इस मौके पर संस्थान के उपाध्यक्ष राजेश जैन, सुनील गुप्ता, महिला शाखा की महामंत्री ऋचा जैन, कोषाध्यक्ष कविता जैन, इंदिरा सेठिया, श्रद्धा दुग्गल, स्मिता जिंदल,उपमा जैन, विनोद देवी सुराणा, रमा जैन, शिवाली जैन, विनय जैन, विजय कुमार जैन, नीरू जैन, सोनिया जैन, गोपाल कृष्ण आदि उपस्थित रहे।

————

Leave a Comment