watch-tv

यही है नारायण-सेवा ! कारोबारी सतीश मानिक, उम्र 60 साल हो गई और 61वीं बार रक्तदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 20 जुलाई। वाकई जब नेक मुहिम चलाने वाले दो हमख्याल मिल जाएं तो एक और एक, ग्यारह बन जाते हैं। समाजसेवी मनकुश कपूर रक्तदान की नेक मुहिम चला रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे निर्वाण कपूर का तीसरा जन्मदिन भी इस रक्तदान मुहिम को समर्पित किया।
खुशी के इस मौके पर उन्होंने यहां सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर लगवाया। इस दौरान ऐसी ही मुहिम से जुड़े किरण विहार निवासी आटो पार्ट्स कारोबारी सतीश मानिक ने 61वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि इस तरीके से उन्होंने मास्टर निर्वाण को उसके जन्मदिन का अनमोल उपहार दिया है। करीब साठ साल के हो चुके कारोबारी मानिक के मुताबिक इस बच्चे के जन्मदिन के बहाने इकट्‌ठे हुए ब्लड से कई कीमती जानें बच सकेंगी।
उन्होंने बताया कि वह खुद दिल्ली में रहते हुए रक्तदान अभियान चलाते रहे हैं। साथ ही लोगों से आग्रह किया कि रक्तदान अभियान का हिस्सा बनें। वास्तव में नर सेवा ही नारायण सेवा का एक माध्यम है।
—————

Leave a Comment