ये हैं आम आदमी पार्टी के अजीबो-शान शहंशाह ‘राज-इंदर’ और चर्चाएं शुरु कि बनी आठवीं ‘धर्म-वीर’ की जोड़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब में निर्विरोध आप के राज्यसभा सांसद बने राजिंदर गुप्ता देश में सबसे करोड़पति, कुल संपत्ति 5,053 करोड़

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर। प्रतिष्ठित कार्पोरेट ट्राइडेंट ग्रुप के संचालक राजिंदर गुप्ता पंजाब से निर्विरोध आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद बन गए हैं। वह राज्यसभा पहुंचे देशभर के सांसदों में सबसे ज्यादा अमीर हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 5,053 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
नामी उद्यमी अरोड़ा उनके प्रस्तावक रहे :
उनके प्रस्तावक कोई और नहीं, बल्कि संजीव अरोड़ा रहे। जो एक और ऐसे ‘आम आदमी’ हैं, जो नामचीन उद्यमी हैं। फिर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद बने। इसके बाद सांसद पद छोड़कर पंजाब की हॉट-सीट लुधियाना वैस्ट से विधानसभा उप चुनाव में आप के टिकट से चुनाव लड़कर विधायक और फिर कैबिनेट मंत्री बने। उनके बाद यह राज्यसभा सीट खाली हुई तो उप चुनाव के लिए आप उम्मीदवार बने। ऐसे में उद्यमियों, राजनेताओं और आम लोगों के बीच यह भी शुरु चर्चाएं हो गईं कि यह ‘धर्म-वीर’ की जोड़ी है।
मालदार नहीं, दिलदार भी :
इत्तेफाक देखिए, गुप्ता और अरोड़ा नामचीन उद्यमी होने के साथ ही करीबी दोस्त भी हैं। दूसरा संयोग, अरोड़ा ने बड़ा सियासी-रिस्क लेते हुए महज सवा दो साल के लिए लुधियाना वैस्ट सीट से विस चुनाव लड़ा और जीते। इसी तरह, चर्चाओं पर भरोसा करें तो गुप्ता अन्य दलों से पूरे कार्यकाल के लिए लड़ने के ऑफर ठुकराए। साथ ही राजनीति में नैतिकता की बड़ी मिसाल करते हुए पंजाब में रास सीट के लिए उप चुनाव लड़ने के लिए बड़ा जोखिए उठाया। यहां काबिलेजिक्र है कि उन्होंने जिंदगी में पहली बार सियासी चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
गुप्ता फोर्ब्स की सूची में शामिल :
रास सांसद गुप्ता पंजाब से आप के ऐसे इकलौते उम्मीदवार के रूप में उच्च सदन में शामिल हुए हैं, जो फोर्ब्स की सूची में टॉप पर शामिल हैं। अपने नाम पर 1.2 अरब डॉलर के साथ, वह सिर्फ़ एक ‘आम आदमी’ नहीं, एक प्रीमियम, निर्यात-गुणवत्ता वाला संस्करण हैं। वह सदन में बिज़नेस दिग्गजों और अन्य प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों के साथ बेंच साझा करेंगे,
आप नेताओं की दलील, गुप्ता की आम आदमी तक पहुंच :
पार्टी के नेता और वर्कर दलील दे रहे हैं कि यह पैसे का मामला नहीं है। सांसद गुप्ता दशकों के राजनीतिक करियर के अलावा समाजसेवा व कारोबार करते हुए समाज के बीच सक्रिय रहे। उनकी छवि बेदाग है और वह राजनीतिक-भेदभाव के समाज के हर वर्ग के काम कराते रहे।
राज्यसभा उम्मीदवारों ने की थी इतनी संपत्ति घोषित राजिंदर गुप्ता पंजाब आम आदमी पार्टी ₹5,053 करोड़
बी पार्थसारथी रेड्डी तेलंगाना भारत राष्ट्र समिति (BRS) ₹5,300 करोड़
अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी आंध्र प्रदेश वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ₹2,577 करोड़
अभिषेक मनु सिंघवी तेलंगाना भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ₹1,972 करोड़
जया बच्चन उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी ₹1,578 करोड़
कपिल सिब्बल उत्तर प्रदेश निर्दलीय ₹608 करोड़
संजीव अरोड़ा पंजाब आम आदमी पार्टी ₹460 करोड़
विक्रमजीत सिंह साहनी पंजाब आम आदमी पार्टी ₹498 करोड़
मेडा रघुनाध रेड्डी आंध्र प्रदेश वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ₹475 करोड़
प्रफुल्ल पटेल महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ₹436 करोड़
नवीन जैन उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) ₹411 करोड़
मोकरिया रामभाई गुजरात भारतीय जनता पार्टी (BJP) ₹389 करोड़