पंजाब में 15 नवंबर से लगातार तीन छुट्टियां, सरकारी दफ्तरों, स्कूलों में रहेगा अवकाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 2 नवंबर। नवंबर का महीना फेस्टिवल-सीजन के चलते छुट्टियों की सौगात लेकर आया है। अब दिवाली के त्यौहार के बाद नवंबर महीने में कई छुट्टियां आने वाली हैं। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। दरअसल पंजाब सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों की सूची के मुताबिक 15 नवंबर को पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व है, उस दिन सरकारी छुट्टी रहेगी। इसके बाद 16 नवंबर शनिवार को शहीद सरदार करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस है, जिसके चलते पंजाब सरकार ने छुट्टी घोषित की है। इसके बाद 17 नवंबर को रविवार है, उस दिन भी छुट्टी रहेगी। इसलिए 15 से 17 नवंबर तक लगातार तीन छुट्टियां रहेंगी, जिसके चलते  स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रखे जाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना