watch-tv

मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं, डीबीसीटी ट्रस्ट के कार्य अनुकरणीय : गवर्नर कटारिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट ने प्रोग्राम करायाअंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस को समर्पित

लुधियाना 1 अक्टूबर। दोराहा स्थित हेवनली पैलेस के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस कार्यक्रम कराया गया। जिसका आयोजन ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि रहे।

साथ हीअहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य डॉ. लोकेशजी और ट्रस्ट के प्रमुख अनिल मोंगा पद्म भूषण डॉ. एसएस. जौहल की खास मौजूदगी रही। इस मौके पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक भगवान के समान हैं। उनका सम्मान और सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट वरिष्ठ नागरिकों, अनाथ बच्चों और महिलाओं की बेहतरी को सराहनीय सेवाएं कर रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। भारत सरकार विभिन्न विभागों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को अनेक सुविधाएं प्रदान कर रही है। इस दौरान राज्यपाल ने विश्व शांति केंद्र का पोस्टर भी रिलीज किया। विश्व शांति दूत आचार्य लोकेश ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर हैं, प्राचीन संस्कृति के संरक्षक हैं। माता-पिता व बुजुर्गों की देखभाल सबका कर्तव्य है। अब भागदौड़ भरी जिंदगी में युवा पीढ़ी यह कर्तव्य भूलती जा रही है।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट प्रमुख अनिल मोंगा अमेरिका में रहते हुए भी इस कर्तव्य को तहे-दिल निभा रहे हैं। ट्रस्ट के संस्थापक अनिल मोंगा ने कहा कि हम पिछले 25 वर्षों से मानवता की सेवा में लगे हुए हैं। वैश्विक शांति और सद्भाव, शिक्षा, ब्रह्मभोग कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन उपलब्ध कराना, मार्गदर्शन युवाओं और महिलाओं के कौशल को बढ़ाने के लिए एक शिक्षा और आजीविका कार्यक्रम है। हेवनली पैलेस विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए तो  हेवनली एंजल्स अनाथ बच्चों के लिए घर है।

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ नागरिकों द्वारा गीत, संगीत और संवाद की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ हुई। समारोह में बोर्ड के ट्रस्टी अमृत भांबरी, अमरिंदर एस धीमान, सीन मोंगा, अनिल सिंघानिया, राजेश नरूला, नीरू सीतल, काइल मोंगा, प्रो. वीके. मेहता, डॉ. जीएस. वांडर और समन्वयक कर्नल परमिंदर सिंह ने विशेष सहयोग किया।

————

 

Leave a Comment