लुधियाना में शनिवार से तीन दिन तक लगातार बारिश होने के हैं पूरे आसार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बारिश से तापमान में गिरावट, जानलेवा गर्मी से राहत, मानसून जुलाई पहले हफ्ते में आएगा

लुधियाना 28 जून। महानगर और आसपास के इलाकों में वीरवार को जोरदार बारिश के बाद मौसम में बदलाव नजर आया। भले ही महानगर में शुक्रवार को उमस के साथ तेज धूप खिली, लेकिन तापमान में काफी गिरावट आने से जानलेवा गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 8 डिग्री तक कम होने से वेदर-चेंज आया है। शुक्रवार को लुधियाना का अनुमानित तापमान 34 डिगरी तक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक लुधियाना में कल शनिवार से फिर तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। महानगर में अब हीटवेव के दिन खत्म हो गए हैं। पहले पारा 45 पार होने से हीटवेव कारण लोग परेशान हो रहे थे।

उधर, मानसून भले ही पंजाब में दस्तक दे चुका हो, लेकिन लुधियाना में इसके जुलाई के पहले सप्ताह तक ही पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून पांच जुलाई तक लुधियाना पहुंच सकता है।

दूसरी ओर मानसून को देखते जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। पिछले साल लुधियाना में मानसून के दौरान बुड्डा दरिया ओवरफ्लो होने से शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने थे। वैसे हालात फिर इस बार नहीं बन सकें, इसके लिए डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी खुद सारे प्रबंधों की खुद निगरानी कर रही हैं।

——-

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया