watch-tv

युवकों ने होटल में महिला रिसेप्शनिस्ट से की बदसलूकी और बनाई वीडियो, रोकने पर कर्मचारियों को पीटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मोहाली 11 अक्टूबर। मोहाली के जीरकपुर में एक होटल में कुछ युवकों की तरफ से पहले महिला रिस्पेशनिस्ट के साथ बदसलूकी की गई और फिर वीडियो बनाई गई। होटल कर्मियों द्वारा विरोध जताने पर युवकों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। यहां तक कि एक कर्मी का सिर भी फाड़ दिया। हमले में जख्मी होटल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। लेकिन आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब रहे। सभी घायलों को सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बताया कि वह देर रात गश्त कर रहे थे। करीब पौने दस बजे उन्हें इस संबंधी सूचना मिली थी। पांच मिनट के अंदर वह होटल में पहुंच गए थे। वहां पर तीन लोग जख्मी मिले। होटल में तोड़फोड़ थी। उनका आरोप है कि एक अन्य होटल वाला कुछ लोग लेकर उनके होटल में आया था। बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस टीम ने दूसरे होटल में दबिश दी थी, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

आरोपी हरियाणा के रहने वाले

इसी तरह घायल कुलदीप सिंह का आरोप है कि जो लड़की रिस्पेशन पर बैठती है, आरोपियों ने होटल में एंट्री करते ही उसे छेड़ना शुरू कर दिया। वह उसे तंग कर रहे थे। लड़की ने भी इस पर ऐतराज जताया था। आरोपी छह से सात लोग थे। जब उन्होंने इन्हें रोका तो उन्होंने हमला कर दिया। इनके पास डंडे और हथियार थे। उन्होंने बताया कि आरोपी हरियाणा के रहने वाले थे। वह उन्हें पहचान सकते है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment