जीरकपुर में पालतू जानवरों की गणना का काम 70% के करीब मुकम्मल,28 फरवरी तक काम होगा पूरा 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

50 के करीब सोसाइटीयों को पालतू जानवरों का डाटा इकट्ठा करके देने के लिए जारी किया पत्र

 

पालतू जानवरों की गणना में सहयोग दें लोग : डा: देविंद्र पाल सिंह

 

जीरकपुर 02 Feb : केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा मोबाइल तकनीक का उपयोग करके पालतू जानवरों की गणना का काम किया जा रहा है। यह काम घर-घर जाकर किया जा रहा है तथा क्षेत्र के वार्ड पार्षद की भी मदद ली जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह गणना सभी गांवों और शहरी वार्डों में की जा रही है। इसमें जानवरों की विभिन्न प्रजातियों (गाय-बैल, भैंस, मिथुन, याक, भेड़, बकरी, सुअर, घोड़ा, टट्टू, खच्चर, गधा, ऊंट, कुत्ता, खरगोश और हाथी) के साथ घरेलू, घरेलू उद्यमों और गैर-घरेलू उद्यमों द्वारा पाले जाने वाले पोल्ट्री पक्षियों (मुर्गी, बत्तख और अन्य पोल्ट्री पक्षी) की भी गणना की जा रही है। इस बार की पशुधन गणना में पोल्ट्री पक्षी की उम्र और लिंग के साथ उसकी नस्ल से जुड़ा आंकड़ा भी एकत्र किया जाएगा।

 

बॉक्स::::::

 

पालतू जानवरों की गणना में सहयोग दें लोग : डा: देविंद्र पाल सिंह

 

जीरकपुर में पालतू जानवरों की गणना में गणना करने वाली टीम को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि जीरकपुर शहर में 350 के करीब टोटल सोसाइटीयां तथा अलग-अलग कालोनियां है जिसमें सुरक्षा के मध्य नजर गणना करने वाले मुलाजिमों को अंदर नहीं जाने दिया जाता जिसके चलते गणना करने वाले अधिकारियों द्वारा सोसाइटियों को एक पत्र जारी करके इस गणना संबंधी जानकारी दी जाती है तथा उनसे सहयोग की मांग की जाती है।इसके बाद कुछ सोसाइटी वाले तो अधिकारियों को गणना करने की इजाजत दे देते हैं और कुछ द्वारा कहा जाता है कि वह अपनी सोसाइटी का डाटा इकट्ठा करके खुद ही आपको दे देंगे। जीरकपुर में हो रही गणना के संबंध में सुपरवाइजर डॉक्टर देविंदर पाल सिंह ने लोगों से सहयोग की मांग करते हुए कहा है कि यह पालतू जानवरों की गणना हर 5 वर्ष के बाद की जा जाती है उसी कड़ी के अंतर्गत यह गणना की जा रही है और जिसका काम 28 फरवरी तक मुकम्मल किया जाएगा जिसमें लोगों के सहयोग के साथ सही तरीके से मुकम्मल हो सकता है। डॉक्टर देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शहर में गणना का काम 70% के करीब मुकम्मल हो चुका है और बाकी रहता काम भी अपनी तय समय सीमा के अंदर ही मुकम्मल कर दिया जाएगा।

Leave a Comment