यूपी में ग्राम चौपालों का बोल—बाला एक दिन में 4 लाख समस्याओं का निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अब तक 01 लाख 33 हजार से अधिक ग्राम चौपालों का किया गया आयोजन

शुक्रवार को 1397ग्राम पंचायतों में किया गया, ग्राम चौपालों का आयोजन

जनहितैषी, 7 अप्रैल, लखनउ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल,(गांव की समस्या -गांव में समाधान)का आयोजन किया जा रहा है,और बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम चौपालों का आयोजन विधिवत किया जाता रहे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में नये मानकों के अनुरूप नये पात्र लाभार्थियों के चयन में ग्राम चौपालो की अहम् भूमिका रहेगी, इन चौपालों में सम्बन्धित ग्राम सभाओं के पात्रों के चयन/सर्वे में पारदर्शिता का विधिवत आंकलन भी हो सकेगा।ज्ञातव्य है कि नये पात्र लोगों का चयन 31 मार्च 2025 तक किया जाना था, जिसकी समय सीमा बढ़ाकर 30 अप्रैल 2025 तक कर दी गयी है।

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश की 1397ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिनमें 3227 प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया।इन ग्राम चौपालों मे 3475ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 6057 ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे और इन चौपालों में 71 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की।

आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि जनवरी 23 से अब तक 01 लाख 33 हजार से अधिक ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा चुका है,जिनमें 89 लाख से अधिक ग्रामवासी मौजूद रहे और 04 लाख 90 हजार से अधिक समस्याओं/प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

Leave a Comment