पादरी की पिटाई का शिकार महिला की हुई पहचान, मोहाली की रहने वाली, बहन को चर्च आने से रोका तो युवक पीटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जालंधर 24 मार्च। चमत्कार के जरिए बीमारियों को ठीक करने का दावा करने वाले जालंधर के पादरी बजिंदर सिंह की जिस महिला और युवक से मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था, उनकी पहचान हो गई है। वे मोहाली की रहने वाले हैं और पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ काम करते थे। सभी पर चोरी के आरोप लगाकर मारपीट की गई थी। हालांकि इसे लेकर लड़की का कोई बयान सामने नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार जिस युवक से मारपीट हुई, उसने अपनी बहन को पादरी बजिंदर की चर्च में आने से रोका था। जिसके चलते उसे भी पीटा गया था। वहीं, दूसरी ओर पादरी के खिलाफ कपूरथला की जिस महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। कोर्ट में बयान दर्ज हो गए हैं।

पादरी के चंडीगढ़ ऑफिस का वीडियो, रविवार को हुआ था वायरल

मिली जानकारी के अनुसार पादरी बजिंदर सिंह का उक्त वीडियो रविवार को तेजी से वायरल होने लगा था। जिसमें इस वीडियो में बजिंदर सिंह एक महिला को थप्पड़ मारता दिख रहा था। इससे पहले उसने बच्चे के साथ बैठी इस महिला के मुंह पर कॉपी भी फेंक कर मारी थी। यह वीडियो 14 फरवरी का है। घटना बजिंदर सिंह के चंडीगढ़ ऑफिस में हुई थी। हालांकि इसे लेकर चर्च द्वारा कोई बयान या प्रतिक्रिया नहीं जारी की गई है।

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रही है- हरपाल सिंह चीमा हम बाढ़ प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पूरा मुआवजा देंगे- हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपये दान किए जल जनित रोगों के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं- बरिंदर कुमार गोयल कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की देखरेख में जिला पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया*