थार सवार महिला ने अकाली नेता के बेटे को कुचला, नीचे फंसा, फिर भी भगाई गाड़ी, असंतुलित हो दुकान में घुसी, मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना की सड़कों पर रैश ड्राइविंग बनी जनता की जानी दुश्मन

सराभा नगर में बुजुर्ग को कार चालक ने कुचला, हुई मौत

लुधियाना 30 अप्रैल। लुधियाना की सड़कों पर रैश ड्राइविंग आम जनता की जानी दुश्मन बनती जा रही है। हालात यह है कि अब आराम से अपने कार्य करने जा रहे लोगों को यह नहीं पता कि उनकी जान कब और कौन सा वाहन आकर ले लेगा। ऐसे ही ताजा हालात लुधियाना में देखने को मिल रहे हैं। जहां सग्गु चौक के पास एक महिला इतनी तेजी से सफेद रंग की थार गाड़ी एचपी52ई9993 लेकर आई कि उसने पहले तो आगे जा रहे बाइक सवार अकाली दल पार्टी के नेता के बेटे व बिजनेसमैन को कुचला। जिसके बाद भी महिला ने गाड़ी नहीं रोकी और युवक गाड़ी के नीचे फंस गया। महिला उसे अपने साथ ही घसीटते हुए ले गई और फिर गाड़ी असंतुलित होकर एक दुकान में जा घुसी। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि दुकान में टक्कर होने के बाद उसका गेट, शटर और यहां तक कि लैंटर भी टूटकर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने थार को उठाया और फिर उसके नीचे से जख्मी युवक को निकाला। युवक की हालत गंभीर देखते हुए लोगों ने उसे डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रिषी नगर ब्लॉक-जैड के सुखविंदर सिंह उर्फ डिंपल के रुप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है। महिला की थार कब्जे में ले ली है।

काम से जा रहे थे सुखविंदर सिंह
परिवार वालों ने बताया कि सुखविंदर सिंह का अपना बिजनेस है। बुधवार दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे वह किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वे सग्गु चौक के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार थार गाड़ी आई। जिसे महिला चला रही थी। उसने सीधा सुखविंदर को टक्कर मार दी। लोगों का कहना है कि अगर महिला की गाड़ी दुकान में न घुसती तो उसने कई लोगों की जान जोखिम में डाल देनी थी।

जख्मी को बचाने की जगह अपने बचाव में जुटी महिला
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला ने सुखविंदर को कुचलने के बाद लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाकर जान बचाने की कोशिश नहीं की। बल्कि उल्ट उसने गाड़ी से नीचे उतरकर रिश्तेदारों को फोन करने शुरु कर दिए, ताकि वे मौके पर आ जाए और उसका बचाव हो सके। हालांकि मौके की कई वीडियोज में भी महिला रिश्तेदारों को फोन करके मौके पर बुला रही है। चर्चा है कि महिला मौके से जाने लगी थी। लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर जख्मी के साथ भेजा, ताकि वे उसका इलाज करवा सके।

दो बच्चा का पिता था सुखविंदर
जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह दो बच्चों का पिता था। उसका एक बच्चा पांच साल और एक डेढ़ साल का है। सुखविंदर की मौत के बाद परिवार में मात्म का माहौल है। वहीं मृतक सुखविंदर के पिता बलवीर सिंह अकाली दल लुधियाना के वाइज प्रेजिडेंट है।

सराभा नगर में भी कार सवार ने बुजुर्ग को कुचला, हुई मौत
वहीं सराभा नगर के ओल्ड एज होम एरिया में पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को कार चालक ने जानबूझकर टक्कर मार दी। जिस कारण बुजुर्ग जख्मी हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शाम सुंदर मोंगा के रुप में हुई है। वहीं थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने अवतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि अवतार सिंह के पास एक लड़की आती थी। शाम सुंदर मोंगा द्वारा इसका विरोध जताया जाता था। जिसके चलते उसने गली से निकल रहे शाम सुंदर मोंगा को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।

लुधियाना में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति चिंताजनक
शिअद नेता परउपकार सिंह घुम्मन ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे थे। उनकी पार्टी लीडर के बेटे को महिला ने गाड़ी से कुचला है। यह काफी दुखद खबर है कि युवक की मौत हो गई है। लुधियाना में लोग बिना देखें वाहन भगाते है। पुलिस इन पर कंट्रोल करने में असमर्थ है। लुधियाना में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति काफी चिंताजनक हो चुकी है। जगह जगह वारदातें हो रही है।

Leave a Comment