वाईपीओ और ईओ की चकाचौंद में फसकर रिश्ते भूल रहे लोग,
लुधियाना 4 अगस्त। रेमंड कंपनी के मालिक विजयपत सिंघानिया को उनके बेटे द्वारा घर से निकालने की खबर तो हर किसी ने सुनी है। लेकिन ऐसे ही एक मामला लुधियाना का सामने आया है। लुधियाना के एक नामी घराने के दो बेटों ने अपने ही पिता से पहले मारपीट की और फिर उनसे जबरन पूरी प्रॉपर्टी छीन ली। लेकिन इसके बाद भी बेटों का दिल नहीं भरा और पिता के नाम पर बची एक अन्य प्रॉपर्टी को लेकर भी विवाद करना शुरू कर दिया। जिससे परेशान होकर पिता को घर तक छोड़ना पड़ गया। आपको बता दें कि वर्ल्ड नेटवर्किंग की दो ऑर्गनाइजेशन है। जिसमें वाईपीओ (यंग एंटरप्रेन्योर्स ऑर्गनाइजेशन) और ईओ (एंटरप्रेन्योर्स ऑर्गनाइजेशन) शामिल है। वाईपीओ में वही मेम्बर शामिल होते है जिनकी कंपनी की टर्नओवर 100 करोड़ और ईओ में 40 करोड़ की टर्नओवर वाले मेंबर होते है। वाईपीओ और ईओ एक इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन है। जिसकी चकाचौंद में आकर लोगों द्वारा गलत हरकतें की जा रही है। लुधियाना के नामी घराने जिनकी कंपनी की टर्नओवर एक हज़ार करोड़ रुपए है, के दोनों बेटों द्वारा भी वाईपीओ और ईओ की चकाचौंद देखकर ही अपने पिता के साथ ना केवल मारपीट की गई। बल्कि उनका पूरा हक तक छीन लिया। ख़ुद को सोशलिस्ट दिखाने के लिए दोनों बेटों ने अपने ही पिता को घर से निकलने के लिए मजबूर कर दिया गया। 80 साल के उनके पिता अपने बेटों की इस हरकतों के कारण होटल में रहने को मजबूर है। इसे देखकर पुरानी फ़िल्म का एक गिट याद आता है। जो था की बाप बड़ा ना भैया, सबसे बड़ा रुपया !
2022 से चल रहा विवाद
जानकारी के अनुसार यह विवाद 2022 से अब तक चला रहा है। उकत घराने के मुख्य मालिक की मौत होने के बाद उनका सारा बिजनेस और प्रॉपर्टी उनके बेटे और उसके दो बेटों के नाम पर बांट दी गई। जिसके बाद अपने पिता की प्रॉपर्टी और बिजनेस हथियाने के लिए टॉर्चर करना शुरू कर दिया गया। चर्चा है की यह मारपीट और बदसलूकी दोनों बेटों द्वारा कही और नहीं बालिक दिनदहाड़े कंपनी ऑफिस में की गई। मारपीट में पिता के काफ़ी चोटें भी आईं। लेकिन जब पिता ने रिपोर्ट कराने का प्रयास किया तो परिवार की बदनामी होने का हवाला देकर रोक लिया गया। लेकिन पिता द्वारा सलाह के बाद मारपीट की एमएलआर कटवा ली गई।
अपनी माँ को हथियार बनाकर इस्तेमाल कर रहे बेटे
वही चर्चा है की पिता द्वारा परिवार की बदनामी का सोचकर कानूनी करवाई नहीं की। लेकिन बेटों द्वारा तब तो बहाने बनाकर मौका सम्भाल लिया गया, मगर एक महीने बाद ही पिता का बिजनेस का हिस्सा हथियाने के लिए घर में कलेश करना और पिता को परेशान करना शुरू कर दिया गया। बेटों ने अपनी भोली माँ को बातों में फसाकर हथियार बनाकर पिता का कंपनी में मौजूद 33 प्रतिशत हिस्सा अपने नाम करवा लिया। जबकि घर के कलेश बंद करने के लिए पिता भी इसके लिए मान गए।
आलीशान घर छोड़ होटल में रह रहे पीड़ित पिता
पिता ने घर की शांति के लिए बिजनेस की हिस्सेदारी बेटों के नाम पर कर दी। लेकिन यह विवाद यही नहीं रुका, बल्कि 2024 में बेटों ने फिर से वही हरकते शुरू कर दी। दरअसल, कंपनी के मुख्य मालिक द्वारा अपने बेटे के नाम पर एक और प्रॉपर्टी की गई थी। जिसके बारे में दोनों बेटों को पता चल गया। जिसके चलते उनकी और से फिर से माँ को बहला फुसलाकर उसे हड़पने की कोशिश की। जिसके चलते चलते परेशान होकर पीड़ित पिता द्वारा अपना आलीशान घर ही छोड़ दिया गया। जबकि वह अब कोठी में रहने को मजबूर है।
दोनों पक्षों में चल रहा कोर्ट केस
चर्चा है कि दोनों पक्षों की और से एक दूसरे पर कोर्ट केस किया गया है। वही पिता की और से अपनी प्रॉपर्टी और बिजनेस की हिस्सेदारी वापस लेने के लिए दोनों बेटों के ख़ौलाफ़ केस किया गया है। क्युकी अब पिता अपने बेटों की चालाकी समझ चुके है। चर्चा है कि जल्द इस केस की सुनवाई शुरू हो जाएगी।
लोगों में हो रही बेटों की बदनामी, दोस्त भी हैरान
पहले यह बात घर तक सीमित थी। लेकिन अब जनतक होने पर दोनों बच्चों की जनता में बदनामी शुरू हो गई है। लोगों में चर्चा है की माँ ममता की मूर्त होती है। लेकिन बेटों द्वारा उन्हें भी झूठ बोलकर पिता का सारा हिस्सा छीन लिया और बाक़ी की चीजे छीनने का प्रयास किया जा रहा है। वही अब दोनों बेटों के दोस्त भी अपने साथियों की ऐसी हरकतें सुनकर हैरान है। वह भी सोच रहे है की आख़िर उनके दोस्त ऐसे अपने पैरेंट्स के साथ व्यवहार करते है। जबकि लोगों की और से दोनों बेटों के दोस्तों पर भी सवाल किए जा रहे है। क्युकी लोगों का कहना है की जैसी संगत होगी, वैसा ही इंसान बनता है। इस लिए शायद उनके दोस्तों ने भी अपने माता-पिता को घर से निकाला होगा।
वाईपीओ और ईओ की भी हो रही बदनामी
वही एक तरफ़ इस नामी घराने के बेटों की तो बदनामी तो हो ही रही है इसके साथ ही वाईपीओ और ईओ की भी बदनामी हो रही है। चर्चा लोगों में छिड़ी है कि क्या वाईपीओ और ईओ ऑर्गनाइजेशन में ऐसे ही मेंबर्स बनाये जाते है। जिनकी और से अपने पेरेंट्स को घर से निकालकर मेंबरशिप की जा रही है। इस मामले सबंधी नामी घराने के के मेंबरों से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बनाये रखी। बेशक मीडिया के सामने आने से परिवार कतरा रहा है। लेकिन पब्लिक सब जानती है।
कई चीजे सुनकर ही लोग हो रहे हैरान
नामी घराने के इस विवाद में कई बाते ऐसे है की उन्हें सुनकर अच्छी फ़ैमिली के रोंगटे खड़े हो जाए। जिसके चलते उन चीजों को अभी लिखा नहीं जा रहा। क्युकी वह बातें सुनकर ही बढ़िया फ़ैमिली एक बार सोच में पढ़ जाए तो लिखकर क्या हालात होंगे। इस नामी घराने के बेटों द्वारा एक बाप और बेटों के पवित्र रिश्ते को बदनाम करने का प्रयास किया है। जिसके चलते ऐसे लोगों को एक बार सोचने की जरूरत है।