watch-tv

नशे में दरिंदगी : जीरा में नशाखोरी से रोकने पर बेटे ने दातर से वार कर पिता को ही मार डाला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हमला करने से लहूलुहान व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, मां ने बेटे पर कराया है पर्चा

फिरोजपुर 4 अक्टूबर। यहां जीरा शहर में दिल दहलाने वाली वारदात को दरिंदा बने एक युवक ने अंजाम दिया। आरोपी ने नशा करने से रोकने पर अपने पिता को दतार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक मरने वाले 48 साल के रक्षपाल सिंह जीरा के मोहल्ला मालसिया के रहने वाले थे। वह अपने बेटे प्रभजीत सिंह को नशा करने से रोकते थे। जिसको लेकर बेटे और पिता में अकसर झगड़ा हो जाता था। बताते हैं कि कल रक्षपाल सिंह ने अपने बेटे प्रभजीत को नशे करने पर फिर टोका। जिसके चलते गुस्से में पागल होकर प्रभजीत सिंह ने पिता रक्षपाल सिंह पर दतार से वार कर दिए।

हमले में रक्षपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जीरा सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। ज्यादा खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रक्षपाल की पत्नी मनबीर कौर ने थाना सिटी में आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया।

————-

 

Leave a Comment