भाग सिंह अंटाल/अभिषेक सूद
घनौर, 2 अक्टूबर। यहां दा माइलस्टोन स्मार्ट स्कूल विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दशहरा पर्व मनाने के अलावा राष्ट्रपति महात्मा गांधी और दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती श्रद्धा मनाई गई।
इस अवसर पर स्कूल में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों ने रामायण के पात्रों पर मुखौटे और पोस्टर बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कुछ विद्यार्थियों ने रामलीला के अंश प्रस्तुत कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। इसके अलावा गांधी और शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के बीच इंटर-हाउस प्रतियोगिता करवाई गई।
वरिष्ठ वर्ग के छात्रों ने अंग्रेज़ी भाषा में कैलीग्राफी करते हुए अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही गांधी तथा शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रिंसिपल मैडम अरूसी भंडारी ने कहा कि हमें महान नेताओं के आदर्शों से शिक्षा लेनी चाहिए और सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलना चाहिए।
———