जगरांव : घर लौटते शख्स को गांव के ही लोगों ने रोककर पीटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चरणजीत सिंह चन्न

जगरांव 23 फरवरी। यहां गांव राजोआणा खुर्द के एक शख्स को रास्ते में रोककर पीटने का मामला सामने आया है। उसने आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक राजोआणा निवासी अवतार सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को शाम वह अपनी स्कूटी पर घर जा रहे थे। रास्ते में पहले से ही तेजधार हथियारों के साथ खड़े गुरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, जगदीप सिंह, तेजिंदर सिंह तथा केवल सिंह ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट कर घायल कर दिया। अवतार सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने सुधार थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

————–

Leave a Comment