विवाद सुलझाने गए इकलौते युवक बेटे की हत्या, 2 भाई गंभीर जख्मी, 2 गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जालंधर 14 जुलाई। जालंधर में रविवार की देर रात दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इसमें धारदार हथियार (किर्च) से हमला कर 23 साल के युवक की हत्या कर दी गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जालंधर के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुबाबिक, दोनों पक्षों में किसी बात का लेकर विवाद हुआ था। जिस युवक की हत्या हुई है, उसके साथ हमलावरों का झगड़ा हुआ था। इस मामले में सुलह कराने के लिए वह अपने 2 रिश्तेदारों के साथ आया था। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और हमलावरों ने तीनों पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक परिवार को इकलौता बेटा था। उधर, इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जालंधर वेस्ट के एसीपी सरवनजीत सिंह ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस पता लगा रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी।

लड़ाई सुलझाने रिश्तेदारों के साथ पहुंचा था युवक

पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान वरुण निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई। भार्गव कैंप के ही रहने वाले मनजीत ने बताया कि वरुण उसके साले का बेटा है। रविवार की रात उसके दो बेटे विशाल और लोकेश और वरुण किसी जान-पहचान वाले की आपसी लड़ाई को सुलझाने के लिए भार्गव कैंप पहुंचे थे। मगर, वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ हथियारबंद युवकों ने इन तीनों पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी

मनजीत ने आगे बताया कि हमलावरों ने उन्हें घेर कर हमला किया। इसमें वरुण की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों बेटे विशाल व लोकेश जख्मी हो गए। वरुण की छाती में तेजधार हथियार मारा गया था, जबकि जख्मियों के सिर और छाती पर वार किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को एक निजी अस्पताल पहुंचा गया, जहां डॉक्टरों ने वरुण को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों का इलाज जारी है।

विपक्ष ने बाढ़ संकट के दौरान भी राजनीतिक कार्ड खेला और सदन को गुमराह किया: बरिंदर कुमार गोयल रणजीत सागर बांध से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का प्रताप सिंह बाजवा का दावा पूरी तरह खारिज जल संसाधन विभाग ने केवल 2.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा कहा, पिछले 70 वर्षों में मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा नालों की सफाई अभूतपूर्व हमारी सरकार ने नहरों से अंतिम छोर तक पानी पहुँचाना सुनिश्चित किया: जल संसाधन मंत्री