लुधियाना : सूबे का सबसे मंहगा लाडोवाल टोल प्लाजा 27 सितंबर से होगा फ्री, मुलाजिम जा रहे हड़ताल पर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अपनी मांगें पूरी ना होने से खफा लाडोवाल टोल प्लाजा के मुलाजिमों की एसोसिएशन ने कर दिया है यह ऐलान

लुधियाना 26 सितंबर। सूबे का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर शुक्रवार 27 सितंबर से लोगों के लिए फ्री हो जाएगा। इस बार किसान आंदोलन के चलते नहीं, बल्कि टोल प्लाजा के मुलाजिमों की हड़ताल के चलते ऐसा होगा।

जानकारी के मुताबिक जालंधर बाइपास स्थित इस टोल प्लाजा की वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्करों की मांगे लंबे समय से पूरी नहीं की जा रही हैं। जिसके चलते हमने यह फैसला लिया है। लाडी ने रोष जताया कि कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठकें हो रही थीं। इसके बावजूद आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने तय किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा। उनका आरोप है कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जाती है। उनके पीएफ की कटौती भी नहीं हो रही है। कंपनी टोल कर्मचारियों को कोई ईएसआई और वेलफेयर स्कीमों की सुविधा नहीं दे रही है।

————-

गुरमीत खुडियां ने “पंजाब इन फ्रेम्स” फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया• खुदियां ने कहा, प्रदर्शनी पंजाब की जीवंत संस्कृति और समृद्ध विरासत का एक दृश्यात्मक उदाहरण है, राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने अपनी फोटो प्रदर्शनी विश्व फोटोग्राफी दिवस 2025 को समर्पित की

औद्योगिक फोकल प्वाइंटों के रखरखाव के लिए अलग से प्राधिकरण बनाया जाएगा कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा औद्योगिक भूखंड धारकों को लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में स्वामित्व अधिकार दिए गए हमारी सरकार के दौरान पंजाब में 1 लाख 14 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ