watch-tv

हद हो गई : हिसार में खरीदा देसी मुर्गा बीमार पड़ा, पैसे  नहीं लौटाए तो बेचने वाले का कर दिया कत्ल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

तेजधार से हमले में मरे व्यक्ति का भाई जख्मी, भड़के परिजनों ने रोड पर शव रख लगाया जाम

हिसार 22 अक्टूबर। वाकई आज के दौर में समाज में हिंसक-सोच बढ़ रही है। यहां गांव बीड़ बबरान में एक दिल दहलाने वाली वारदात यही सोचने को मजबूर करती है। गांव में देसी मुर्गे को लेकर एक शख्स ने दूसरे का कत्ल कर दिया। तलवंडी राणा निवासी कृष्ण को इसी विवाद में तेजधार हथियार से मार डाला गया।

जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार देर रात की है। सूचना मिलने पर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हिसार के सरकारी अस्पताल में भिजवाया। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। बताते हैं कि आरोपियों पर कार्रवाई ना होने से मृतक के परिजन भड़क गए और उन्होंने अस्पताल के सामने शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस को मृतक के परिजनों ने बताया कि तलवंडी राणा निवासी कृष्ण से बीड़ बबरान के कर्ण ने देसी मुर्गा खरीदा था। मुर्गा बीमार हो गया तो कर्ण बीमार मुर्गा वापस लौटाने गया। कृष्ण ने वापस लेने से मना कर दिया तो दोनों के बीच रंजिश हो गई। सोमवार रात कृष्ण और उसका भाई मिश्री बीड़ बबरान में कर्ण के घर गए। कर्ण अपने घर में बेटे और पत्नी के साथ था। इस दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। कर्ण ने तेजधार हथियार से कृष्ण और उसके भाई मिश्री पर हमला कर दिया। हमले में कृष्ण की मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया। वहीं कर्ण की पत्नी मीरा को भी चोटें आईं, जो अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

————-

 

Leave a Comment