हद है: हरियाणा के सीएम सैनी के विस हल्के लाडवा में ही चल रहा था अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग, 11 मेंबर किए काबू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अमेरिकन को बनाते थे निशान, आरोपियों से 50 हाईटेक कंप्यूटर किए बरामद, मास्टर-माइंड की तलाश

कुरुक्षेत्र, 20 सितंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विधानसभा वाले शहर में लाडवा इलाके में भी साइबर ठग सक्रिय है। अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से करीब 50 हाई-टेक कंप्यूटर भी बरामद किए गए।
जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत व जिला पुलिस की साइबर क्राइम थाना की टीम ने के शुक्रवार देर रात लाडवा में दबिश दी। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के अनुसार ठग अमेरिकी नागरिकों को शिकार बनाकर प्रत्येक से एक से चार हजार डॉलर तक की ठगी करते थे। पूरा गिरोह तीन स्तर पर चलता था। पहले स्तर पर डायलर, दूसरे स्तर पर क्लोजर और तीसरे स्तर पर इनका सरगना है। डायलर का काम नागरिकों से बात कर उन्हें झांसे में लेना होता है। उसे क्लोजर को पूरी जानकारी देनी होती है। क्लोजर नार्कोटिक्स अधिकारी बनकर बैंक खातों की डीटेल लेते थे और उन्हें एनडीपीएस एक्ट में उनके बैंक अकाउंट का प्रयोग होने की बात कहता था।
घबराया नागरिक जल्दी से अपना पैसा निकालता और इनके कहने पर इनके खाते में ट्रांसफर कर देता। इस तरह से ये ठगी को अंजाम देते थे। यह गिरोह बीते दो साल से लाडवा में चल रहा था। पुलिस अब जांच कर रही है कि यह अब तक कितने नागरिकों को अपना निशाना बना चुके हैं। साथ ही पुलिस ने इनके सरगना तक पहुंचने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन कर लिया है।
———