दुबई में बैठा सरगना, जगराओं में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए करोड़ों की ठगी करता था, 5 गिरफ्तार, बिहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

14 सितम्बर – लुधियाना के जगराओं में पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए बड़ी ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मुख्य सरगना दुबई में बैठा है। गिरफ्तार आरोपियों में बरनाला का अभिनव गर्ग, बिहार के ओम प्रकाश और अमित राज, उत्तर प्रदेश के विश्वजीत सिंह और रिहान खान शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन, लैपटॉप और चेकबुक बरामद की है। सभी आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। गिरोह का काम करने तरीका था कि वे नामी कंपनियों की तर्ज पर फर्जी ऑनलाइन गेमिंग एप बनाते थे। लोगों को बड़े मुनाफे का लालच देकर इन एप पर पैसे लगवाते थे। 100 निवेशकों में से मात्र 20-25 लोगों को थोड़ा- बहुत मुनाफा देते थे। बाकी सभी की रकम हड़प लेते थे। आरोपियों ने पंजाब के विभिन्न बैंकों में फर्जी खाते खुलवा रखे थे। ठगी की रकम को इन खातों में ट्रांसफर करके एटीएम या ऑनलाइन माध्यम से निकाल लेते थे। पुलिस टीमें मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और कई महत्वपूर्ण खुलासे हो रहे हैं। यह लोग ऑनलाइन गेम खेलने वाले लोगों से पैसे ट्रांसफर करवाते हैं और इंडियन करेंसी में हासिल किए हुए पैसों को आगे यह लोग क्रिप्टो, बिटकॉइन, यूएसबीडी में लेते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि यह ऑनलाइन ट्रांसफर का मामला है। एसएसपी ने बताया कि, इसकी जांच थोड़ा अधिक समय ले सकती है, लेकिन पुलिस गहराई तक छानबीन करते हुए असल आरोपियों तक पहुंचेगी। भारत में मुंबई से यह रैकेट हैंडल हो रहा है। ओम प्रकाश उर्फ ओम निवासी बिहार, वर्तमान निवासी नोएडा जहां पर मास्टरमाइंड है। उसका सरगना आगे दुुबई में बैठा हुआ है। उसके द्वारा दिए जाने वाले निर्देश से जह लोग आगे काम करते हैं। दुबई मैं बैठा हुआ मुख्य सरगना इस पूरे अंतर्राष्ट्रीय ठगी के रैकेट को पूरी तरह से हैंडल करता है।

Leave a Comment

पंजाब में बाढ़ प्रभावित सभी मंडियों को बहाल करने के लिए 5 दिवसीय गहन अभियान • गुरमीत खुडियां ने जिला चिकित्सा अधिकारियों को 19 सितंबर तक सभी बाढ़ प्रभावित मंडियों को चालू करने का निर्देश दिया

शहरी स्थानीय निकाय स्वच्छता अभियान, पेयजल आपूर्ति और संपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन सुनिश्चित करेंगे: डॉ. रवजोत सिंह * बाढ़ और बारिश प्रभावित क्षेत्रों में आज से दस दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान शुरू * संपत्तियों, सार्वजनिक परिसंपत्तियों या घरों, दुकानों सहित निजी संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा। * राहत एवं पुनर्बहाली प्रयासों के समन्वय के लिए आयुक्तों या कार्यकारी अधिकारियों की सहायता के लिए प्रत्येक शहर में नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया गया।

बाढ़ क्षति आकलन और राहत कार्यों में सहायता के लिए नोडल अध्यक्ष और सदस्य नियुक्त: हरदीप सिंह मुंडियन पुनर्वास और आवश्यक सहायता के लिए 2303 बाढ़ प्रभावित गांवों की पहचान की गई राजस्व मंत्री ने डीसी और एसडीएम को नोडल प्रतिनिधियों को पूर्ण सहयोग देने का निर्देश दिया