लुधियाना कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान की बढ़ी सरगर्मियां दे रहीं चर्चाओं का हवा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दीवान यहां कार्यक्रमों में एक्टिव होने के साथ तरनतारन चुनाव में भी प्रचार करने टीम के साथ जा डटे

लुधियाना, 1 नवंबर। भले ही फिलहाल तरनतारन विधानसभा सीट पर उप चुनाव होने वाले हैं, लेकिन सियासी गढ़ लुधियाना में भी हलचल जारी है। महानगर में सीनियर कांग्रेसी नेता पवन दीवान एकाएक सक्रिय हो गए हैं। वह पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड और कांग्रेस जिला कमेटी के प्रधान रहे हैं।

ऐसे बदले तेजी से सियासी समीकरण :

यहां गौरतलब कि लुधियाना वैस्ट सीट पर करीब ढाई महीने उप चुनाव हुए थे। जिसमें आम आदमी जीती थी और कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। चुनाव प्रचार के दौरान ही कांग्रेस में गुटबाजी तेज हुई थी। नतीजे आने के बाद शहर में पार्टी वर्कर तो निराश होकर कमोबेश निष्क्रिय हो गए थे। ऐसे में दीवान सक्रिय हुए तो चर्चाएं तेज हुईं। लोग कयास लगा रहे हैं कि अगले विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार होंगे।

तिवारी का ‘हाथ’ दीवान के साथ :

यहां काबिलेजिक्र है कि दीवान कई दशक पहले सीनियर कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी से मिले थे। फिर इतनी नजदीकियां बढ़ीं कि तिवारी ने लुधियाना से लोकसभा चुनाव लड़ा तो उनके चुनावी-रथ के सारथी रहे। अगले लोस चुनाव में इसी सीट से जीतकर मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री बने। फिर श्री आनंदपुर साहिब से एमपी बने और अब चंडीगढ़ से कांग्रेसी सांसद हैं। गांधी परिवार से तिवारी की अरसे से नजदीकियां रही हैं। जबकि दीवान को तिवारी की गुड-बुक में टॉप पर माना जाता है।

राजा वड़िंग से नजदीकियां दीवान की :

इसे राजनीतिक-संयोग ही कहेंगे कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग फिलहाल लुधियाना से ही पार्टी सांसद भी हैं। ऐसे में एकाएक एक्टिव हुए सीनियर कांग्रेसी नेता पवन दीवान की उनसे और नजदीकियां बढ़ीं। नतीजतन, बीते दिनों दीवान में वर्कर मीटिंग में सांसद राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग को चीफ गेस्ट बनाया। जो एक अच्छी स्पीकर यानि प्रखर वक्ता भी हैं। बताते हैं कि कल रविवार को खुद राजा वड़िंग दीवान के वार्ड में वर्कर मीटिंग को संबोधित करेंगे।

तरनतारन में दीवान जुटे हैं प्रचार में जुटे :

दीवान कई दिन से तरनतारन में कांग्रेसी उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व विधायक तरलोचन सिंह सूंड और एसबीएस नगर योजना बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सतवीर सिंह पल्लीझिक्की के साथ डोर-टू-डोर संपर्क मुहिम चलाई। साथ ही कहा है कि पंजाब की जनता तानाशाह और अहंकारी आप सरकार के कुशासन से तंग आ चुकी है।

———-

Leave a Comment