गंजेपन का इलाज करने वाला सैलून सील कर दिया सेहत महकमे ने

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना का मामला, संगरूर के लोगों को बड़ी तादाद में हो गया था रिएक्शन, सेहत महकमे ने लिया एक्शन

खन्ना 18 मार्च। यहां गंजेपन का इलाज करने का दावा करने वाले सैलून को सेहत विभाग ने सील कर दिया। यह कार्रवाई जीटीबी मार्केट स्थित सैलून पर की गई।

जानकारी के मुताबिक संगरूर में इसी सैलून की दवा से 60 से 70 लोगों को रिएक्शन हुआ था। इस घटना के बाद मंगलवार को खन्ना में कैंप के लिए सुबह 5 बजे से ही लोगों की लाइन लगी थी। पंजाब के अलावा हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भी लोग यहां पहुंचे थे। विभाग को इसकी जानकारी मिली थी। जिला सेहत अधिकारी डॉ. रमन के अनुसार, जोनल लाइसेंसिंग ऑथोरिटी से संगरूर की घटना की जानकारी मिली थी। सेहत मंत्री ने इस मामले का संज्ञान लिया। जांच में पता चला कि सैलून में आयुर्वेदिक प्रोडक्ट का प्रयोग किया जा रहा था।

सेहत विभाग ने बताया कि जब सैलून मालिक या उनका प्रतिनिधि सामने आएगा, तब सैलून को खोलकर दवा के सैंपल लिए जाएंगे। तब तक यह सैलून सील रहेगा। इस कार्रवाई के बाद बाकी सैलून मालिकों में हड़कंप मचा रहा।

———-

Leave a Comment