फांसी के कैदी सोनू की फरारी के बाद नया केस :- जेल वार्डन को धक्का मारने और वैध गिरफ्तारी में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज*
संदीप सैंडी
चंडीगढ़ 28 Nov – लुधियाना सेंट्रल जेल में फांसी की सजा काट रहा खूंखार कैदी सोनू सिंह (29) सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से फरार हो गया। उसने निगरानी में तैनात पंजाब पुलिस के कांस्टेबल को जोरदार धक्का दिया, हाथ से हथकड़ी छीनी, उसे खोलकर वहीं फेंका और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घटना देर रात करीब 12 बजे की है जब सोनू को इलाज के लिए लाया गया था। उसने शौचालय जाने का बहाना बनाया और मौका पाते ही फरार हो गया। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पंजाब पुलिस के साथ-साथ चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें उसे पकड़ने में जुटी हुई हैं। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गांव टेसाही बुजुर्ग का रहने वाला सोनू सिंह ने साल 2022 में 5 साल की मासूम बच्ची को रेप के इरादे से किडनैप किया था। बच्ची के चिल्लाने पर उसने गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव के साथ दुष्कर्म किया। लाश को बेड में छिपा दिया था। पुलिस ने उसे नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। लुधियाना की अदालत ने उसे दुर्लभ से दुर्लभ(रेयरेस्ट ऑफ रेयर) श्रेणी में रखते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे सोनू को इलाज के लिए सोमवार को जीएमसीएच-32 लाया गया था। पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘कैदी को दो कांस्टेबल की निगरानी में रखा गया था। उसने अचानक धक्का मारकर भागने की कोशिश की और सफल हो गया।’ चंडीगढ़ पुलिस ने सभी नाकों पर अलर्ट जारी कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होने की संभावना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर सोनू सिंह कहीं दिखे तो तुरंत नजदीकी थाने या 112 पर सूचना दें। वह बेहद खतरनाक है और उसके पास जाने से बचें।चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 से फरार हुए मौत की सजा पाए खूंखार कैदी सोनू सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने एक और आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-34 थाने में जेल वार्डन मलकीत सिंह की शिकायत पर सोनू सिंह के खिलाफ धारा 262 (वैध गिरफ्तारी में बाधा डालना/प्रतिरोध करना) के तहत एफआईआर नंबर 178 दर्ज की गई है। दरअसल, 10 नवंबर की रात को सोनू ने शौचालय जाने के बहाने जेल वार्डन को जोरदार धक्का देकर भाग निकला था। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। सोनू मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गांव तसई बजुरान का रहने वाला है। पहले से चल रहा है यह भयानक केसः लुधियाना के डाबा थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 110 (29.12.2023) के तहत सोनू परः 5 साल की मासूम का अपहरण। हत्या के बाद शव से दुष्कर्म का आरोप था।लुधियाना कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई थी और वह लुधियाना सेंट्रल जेल में बंद था। इलाज के लिए -32 में भर्ती था, तभी फरार हो गया। अब उसके खिलाफ कुल दो एफआईआर चंडीगढ़ में दर्ज हो चुकी हैं। फरारी के लिए (पहले से चल रही जांच) जेल वार्डन को धक्का मारकर वैध हिरासत में बाधा डालने के लिए (नई एफआईआर 178) पुलिस ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सभी पुलिस इकाइयों को अलर्ट जारी कर रखा है। चंडीगढ़ पुलिस की स्पेशल टीमें और क्राइम ब्रांच उसकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोनू बेहद खतरनाक अपराधी है।




