पीड़ित परिवार से मिलने लुधियाना पहुंचे गवर्नर, रिश्तेदारों ने सर्किट हाउस जाने से किया इंकार तो वापिस लौटे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

शिवसेना नेता संदीप थापर पर जानलेवा हमला होने का मामला

लुधियाना 7 जुलाई। दो दिन पहले सिविल अस्पताल के बाहर तीन निहंग सिंहों द्वारा शिवसेना नेता संदीप थापर पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिस कारण संदीप थापर का डीएमसी अस्पताल में इलाज जारी है। रिश्तेदारों के मुताबिक अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं उनकी एक बाजू व सिर की सफलतापूर्वक सर्जरी हो चुकी है। जबकि दूसरी बाजू की सर्जरी होनी बाकी है। वहीं रविवार को पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित संदीप थापर के परिवार से मिलने लुधियाना पहुंचे। वह दोपहर को सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने संदीप के परिवार से मिलने संबंधी कहा। लेकिन संदीप के रिश्तेदारों से सर्किट हाउस जाने से इंकार कर दिया। जिस कारण गर्वनर बिना परिवार से मिले ही सर्किट हाउस से वापस चंडीगढ चले गए।

अधिकारियों से ली मामले की जानकारी
इस दौरान गर्वनर बनवारी लाल पुरोहित ने पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल और डीसी साक्षी साहनी के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। गर्वनर ने सीपी निर्देश दिए कि हमले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये तो भगवान की कृपा रही की शिव नेता बच गए वरना जैसे हमला हुआ उससे उनकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने सीपी को कहा है कि हमले से संबंधित किसी भी दोषी को छोड़ा ना जाए और जो एक दोषी फरार चल रहा है उसे काबू किया जाए।

गवर्नर को आना चाहिए था डीएमसी, वडिंग भी नहीं पहुंचे
वहीं, शिवसेना नेता राजीव टंडन ने कहा कि संदीप थापर की पत्नी व पूरा परिवार पिछले चार दिन से अस्पताल में उनकी देखरेख कर रहे हैं। ऐसे में वह उन्हें अकेले छोड़कर कैसे सर्किट हाउस जा सकते हैं। जबकि गवर्नर को चाहिए था कि वह अस्पताल आकर संदीप का हाल जानते। टंडन ने कहा कि लुधियाना से जीते सांसद राजा वडिंग एक बार भी संदीप का हाल जानने अस्पताल नहीं आए। राजीव टंडन ने बताया कि सोमवार को लुधियाना में हिंदू नेताओं की बडे़ स्तर पर अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में संघर्ष की रूपरेखा तैयार होगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य में हॉकी के प्राचीन गौरव को बहाल करने का संकल्प लिया खेलों, विशेषकर हॉकी के प्रति अपने लंबे प्रेम को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी को पुनर्जीवित किया है। जालंधर और अमृतसर में दो अत्याधुनिक खेल परिसर बनाए जाएंगे

मुख्यमंत्री ने राज्य में हॉकी के प्राचीन गौरव को बहाल करने का संकल्प लिया खेलों, विशेषकर हॉकी के प्रति अपने लंबे प्रेम को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी को पुनर्जीवित किया है। जालंधर और अमृतसर में दो अत्याधुनिक खेल परिसर बनाए जाएंगे

विधायक विनोद भयाना के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चलाया गया स्वच्छता अभियान विधायक विनोद भयाना, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी ने झाड़ू लगाकर श्रमदान करते हुए स्वच्छता अपनाने का दिया संदेश इस दौरान नगर परिषद चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी,राजेश ठकराल,गोल्डी सैनी,तनुज खुराना,सोनू जांगड़ा मौजूद रहे