पंजाब 3 अक्टूबर। सरदूलगढ़ के खेरा खुर्द गांव में मंगलवार रात एक व्यक्ति की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि 1 अक्टूबर की रात को खेरा खुर्द में राधेश्याम की हत्या कर दी गई थी। परिजन अभयराम ने पुलिस को इसके पीछे 10 लोगों के बायनेम और दो अज्ञात लोगों के शामिल होने का शक जाहिर किया था। जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि अब इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को और नामजद किया गया है, जिनमें से मती दास, पोपली और भरत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 4-5 महीने पहले गांव के पूर्व सरपंच भजन लाल के घर शादी का समागम था, जिसमें मती दास और पोपली अपने पिता के साथ शादी समागम में आया और वहां पर उन्होंने एक लड़की से छेड़छाड़ कर दी। जिसके चलते राधेश्याम और पूर्व सरपंच भजन लाल ने मती दास और उनके पिता की मारपीट की। जिसकी वजह रंजिश के चलते मती दास ने साजिश रचकर राधेश्याम का कत्ल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई गई है और इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
