किसानों के खेतों और घरों से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चरणजीत सिंह चन्न
जगरांव 13 फरवरी। प्रेस को जानकारी देते हुए वरिंदर सिंह खोसा उप कप्तान दाखा ने बताया कि किसानों के खेतों में और घरों से फसल चोरी करने वाले गिरोह का आरोपी हरपिंदर सिंह उर्फ ​​हैप्पी पुत्र हरदेव सिंह और अमनजीत सिंह पुत्र तरलोचन सिंह निवासी मूलापुर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनके फरार साथी दिलबाग सिंह दारा पुत्र दर्शन सिंह और मनोज कुमार पुत्र अशोक कुमार की गिरफ्तारी के लिए  छापेमारी की जा रही है। इन चोरों द्वारा चोरी का माल ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला छोटा हाथी नंबर पीबी 29 आर 5072 और 40 गट्टू आलू के जो उन्होंने माजरी निवासी गुरमीत सिंह के खेत से चुराए थे जिन्हें यह चोर आगे बेचने के लिए ले जा रहे थे, जब्त कर लिए गए। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ थाना दाखा में मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment