2 बच्चों के पिता को क्रेन चालक ने कुचला, टक्कर लगने से गिरा नीचे, फिर ऊपर से कुचलते निकला टायर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 28 जून। कोहरा-माछीवाड़ा रोड पर तेज रफ्तार क्रेन के चालक ने आगे पैदल जा रहे एक फैक्ट्री वर्कर को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण वर्कर नीचे गिर गया और क्रेन के टायर उसे कुचलते हुए निकल गए। जिस कारण वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। क्रेन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हालाकि लोगों ने उसे बचाने के लिए अस्पताल  पहुंचाया। लेकिन वहां पर डॉक्टरों द्वारा मृतक घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान माछीवाड़ा के गुरदीप सिंह के रुप में हुई है। थाना कूमकलां की पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें क्रेन चालक आगे जा रहे गुरदीप को कुचलते हुए दिख रहा है।

फैक्ट्री का सामान लेने निकला था गुरदीप

मनप्रीत सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह उसका मामा है। गुरदीप सिंह एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह रोजाना की तरह फैक्ट्री से कुछ सामान की जरूरत होने के चलते मार्केट गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह वह रोड से जा रहा था तो पीछे से तेज रफ्तार क्रेन आई और गुरदीप को टक्कर मार दी। इसके बाद उन्हें टायर से कुचल दिया।

दो बच्चों का पिता था गुरदीप
जानकारी देते हुए मनप्रीत सिंह ने बताया कि 2 बच्चे हैं। बड़ा बेटा 7 साल का है और बेटी 5 साल की है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सरकार से मांग है कि उनकी आर्थिक सहायता की जाए। मनप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल के आसपास बैंक और फैक्ट्रियों से सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। आरोपी ड्राइवर नशे में था। वह टक्कर मारने के बाद रुका नहीं और कुचलते हुए आगे निकल गया। पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। जब उनसे आरोपी ड्राइवर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं एसएचओ कुलबीर भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज हमने कब्जे में ले ली है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मिट्टी और लोगों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: गुरमीत सिंह खुडियां • पंजाब सरकार पराली जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में किसानों को शिक्षित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में एक जन-आंदोलन का नेतृत्व कर रही है

मिट्टी और लोगों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: गुरमीत सिंह खुडियां • पंजाब सरकार पराली जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में किसानों को शिक्षित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में एक जन-आंदोलन का नेतृत्व कर रही है