गणतंत्र दिवस के दिन इतनी बड़ी घटना का होना मान सरकार की नाकामी को दर्शा रहा है–अनिल सरीन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 28 जनवरी :  गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपद्रवियों ने अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट में डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की कोशिश की थी। उपद्रवी ने प्रतिमा के सामने रखे संविधान को भी आग के हवाले कर दिया था। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके विरोध में भाजपा लुधियाना के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के दिशा निर्देशा अनुसार लुद्धियाना भाजपा ने लुधियाना के आंबेडकर भवन से रोष पर्दर्शन करते हुए जालन्धर बाई पास में डॉ.भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के पास मौन प्रदर्शन:किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के महामंत्री अनिल सरीन ने कहा की डॉ.भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में लुधियाना भाजपा ने शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया। महामंत्री अनिल सरीन ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आप सरकार के शासन में गणतंत्र दिवस के दिन इतनी बड़ी घटना का होना मान सरकार की नाकामी को दर्शा रहा है।इस मौके पर भाजपा प्रदेश के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश सरपाल,पूर्व जिला प्रधान पुष्पेंदर सिंगल,जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,यशपाल जनोत्रा,सीनियार नेता डा.डीपी खोसला, गुरदीप सिंह नीटू,विपन सूद काका,जिला उपाध्यक्ष डा.निर्मल नय्यर,नवल जैन,जिला सचिव सतनाम सिंह सेठी,परवीन शर्मा,प्रेस सचिव डा सतीश कुमार,प्रवक्ता संजीव चौधरी,युवा मोर्चा प्रधान रवि बत्रा,एस सी मोर्चा प्रधान अजय पाल,पूर्व प्रधान जतिंदर गोरियान,विजय खटक,पार्षद अनिल भारद्वाज,मंडलों के प्रधानों में अमित शर्मा,अशोक राणा,डा परमजीत सिंह,जज्बीर मनचंदा,अमित नागी,राजीव खरबंदा (कैनेडा वाले),रमेश मिगलानी,साहिल दुग्गल,राजेश राणा,सचिन मोदगिल,चिराग अरोड़ा,जतिंदर बॉबी,प्रितपाल बिटू,गुरमुख,प्रदीप,,राजन वर्मा,ज्योति वर्मा आदि सैकड़ों की संख्यां में भाजपा के कार्यकर्ताओं शामिल हुए।

Leave a Comment