दंपति ने पैसे लेकर भी नहीं करवाई रजिस्ट्री, खुदकुशी के केस में फंसाने की दी धमकियां, डेढ़ साल बाद हुआ पर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 19 मार्च। एक दंपति की और से इकरारनामा कर पेमेंट लेने के बावजूद भी रजिस्ट्री नहीं करवाई गई। जब खरीददार ने पेमेंट वापिस मांगी तो उल्ट दंपति ने खुदकुशी के केस में फंसाने की धमकियां देनी शुरु कर दी। जिसके बाद पीड़ित द्वारा अगस्त 2022 में पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस की और डेढ़ साल की जांच के बाद कार्रवाई की। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने न्यू चंदर नगर के राज कुमार की शिकायत पर मस्कीन नगर के बलदेव राज और उसकी पत्नी चरनजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि आरोपी बलदेव राज महिला आरोपी चरनजीत कौर का पति है। शिकायतकर्ता राज कुमार की और से आरोपी दंपति के साथ रामगढ़, तहसील फिल्लौर में एक कनाल 6 मरले का सौदा किया था। जिसके तहत आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता से 12 लाख रुपए भी ले लिए गए। उक्त जमीन का इकरारनामा किया गया। 2016 से लेकर 2022 तक चार बार इकरारनामा हुआ। पैसे लेने के बाद भी आरोपियों द्वारा रजिस्ट्री नहीं करवाई गई। ठगी का शक होने पर शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापिस मांगे तो आरोपियों ने पैसे वापिस करने से भी इंकार कर दिया। जबकि फिर खुदकुशी के केस में फंसाने की धमकियां देनी शुरु कर दी। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हरियाणा को नशा मुक्त करना सरकार का कृतसंकल्प – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पांच वर्षों में नशा मुक्त भारत अभियान बना जागरूकता और सामाजिक भागीदारी का जन आंदोलन युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति, नशे से दूर रखकर रचनात्मक कार्यों में लगाना ही राष्ट्र की प्रगति का मंत्र मुख्यमंत्री की अपील, माता-पिता बच्चों को समय दें, उनका मार्गदर्शन करें ताकि बच्चे रास्ता न भटकें

जिला जनसंपर्क अधिकारी कार्यालयअमृतसर कैबिनेट मंत्री ईटीओ ने 18 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे आप सरकार ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में लगभग 55,000 युवाओं को नौकरियां प्रदान की हैं कहा कि नियुक्तियां बिना किसी भेदभाव और पारदर्शी तरीके से की गई हैं।