चंडीगढ़ में विपक्ष को मिलेगा नया मुद्दा, अब कीचड़ की बजाए कूड़े में कमल खिलाएगी भाजपा, वीडियो वायरल होने से बीजेपी की फजीहत, चंडीगढ़ निगम के दो अफसर सस्पेंड
चंडीगढ़, 27 सितंबर। यहां यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया था। सैक्टर-22 मार्केट में केंद्रीय मंत्री खट्टर आए थे, जहां उन्होंने झाड़ू लगाकर सफाई की थी।
जानकारी के मुताबिक उसके बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें दिख रहा था कि सफाई कर्मी प्रोग्राम से एक दिन पहले रात में मार्केट में गंदगी फैला रहे थे। वहीं किसी शख्स ने इसकी वीडियो अपने मोबाइल में बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। उसके बाद यह मामला नगर निगम तक पहुंचा। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने मामले में जांच के आदेश दिए। जांच में दो अधिकारी, कुलवीर और सुखप्रकाश शर्मा की भूमिका सामने आई, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि प्रोग्राम में लापरवाही पर यह कार्रवाई की गई। इससे केंद्रीय मंत्री की छवि के साथ ही निगम की छवि पर भी असर पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर कुलवीर और एमओएच के इंस्पेक्टर सुखप्रकाश शर्मा का नाम शामिल है। इन पर आरोप है कि उन्होंने प्रोग्राम से पहले सड़कों पर गंदगी फैलाई थी।
———