पंजाब के सरकारी अस्पताल के हालात खराब: बिना जांच के एड्स पीड़िता का किया ऑपरेशन, दिया बच्ची को जन्म

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मानसा 16 नवंबर। मानसा के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। जहां डॉक्टरों ने अस्पताल में डिलीवरी करवाने आई एड्स पीड़ित महिला की बिना जांच किए ऑपरेशन कर दिया। जानकारी के अनुसार 10 नवंबर को मानसा जिले की हलका सरदूलगढ़ की एक एड्स पीड़ित गर्भवती अपनी डिलीवरी करवाने के लिए मानसा के जच्चा बच्चा हॉस्पिटल में दाखिल हुई। डॉक्टर और स्टाफ द्वारा ऑपरेशन कर दिया गया, जिसने एक लड़की को जन्म दिया। दो दिन बाद एड्स काउंसलर द्वारा अस्पताल में आकर बताया गया कि उक्त महिला एड्स पीड़ित है, इसके बाद ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर और हॉस्पिटल का स्टाफ चिंता में पड़ गया और उसे पीड़ित महिला को स्टाफ और डॉक्टरों द्वारा एक प्राइवेट कमरे में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं, डिलीवरी के दौरान लापरवाही करने वाले डॉक्टर और स्टाफ की शिकायत उच्च अधिकारियों को करते हुए कुलदीप सिंह मूसा ने बताया कि यहां सिविल अस्पताल में एड्रेस पीड़ित महिला की डिलीवरी की गई है। वहीं डॉक्टरों द्वारा इसकी कोई भी रिपोर्ट करवाना मुनासिब नहीं समझा।

एक महीने पहले थी नेगेटिव रिपोर्ट

इस लापरवाही पर बोलते जच्चा बच्चा अस्पताल की डाक्टर कृति ने बताया कि मरीज के पास कृष्ण लैब की एक महीने पहले की नेगेटिव रिपोर्ट थी, जिसके चलते उन्होंने दोबारा रिपोर्ट करवाना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला इमरजेंसी में आई थी जिसके चलते उन्होंने महिला की रात को डिलीवरी कर दी। दूसरे दिन काउंसलर द्वारा बताया गया कि यह मरीज एड्स पीड़ित है। जब एसएमओ अंजू कांसल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। मीडिया के जरिए ही उन्हें मामले की जानकारी मिली है। वह इस मामले की जांच करा रही हैं।

23,015 लोगों को निकाला गया, 123 राहत शिविरों में 5,416 लोगों को शरण दी गई: हरदीप सिंह मुंडियन *बाढ़ प्रभाव अपडेट: तीन और लोगों की जान गई, प्रभावित जनसंख्या बढ़कर 3.87 लाख से अधिक हुई *फसल का नुकसान 1.84 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा*

23,015 लोगों को निकाला गया, 123 राहत शिविरों में 5,416 लोगों को शरण दी गई: हरदीप सिंह मुंडियन *बाढ़ प्रभाव अपडेट: तीन और लोगों की जान गई, प्रभावित जनसंख्या बढ़कर 3.87 लाख से अधिक हुई *फसल का नुकसान 1.84 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा*

नदियों के लिए बाढ़ के मैदानों को छोड़ना ज़रूरी है – संत सीचेवाल *प्रकृति के करीब रहने से ही मिलेगी बाढ़ से राहत *पंजाब को 900 किलोमीटर मिट्टी के तटबंधों को मजबूत करने की जरूरत है* प्रत्येक ट्यूबवेल पर पांच पेड़ लगाने से 70 लाख नए पौधे जुड़ेंगे*