watch-tv

गरीब के सर पर छत उपलब्ध करवाने में बजट होगा मददगार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

केन्द्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट से देश में विकास को मिलेगी और गति

बजट पीएम नरेंद्र मोदी के विजन भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अहम कदम

केंद्रीय बजट है सर्वोंमुखी व रोजगारोन्मुखी

प्रदेश सरकार ने किया व्यवस्था परिवर्तन, गरीबों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

 

 

चंडीगढ़, 24 जुलाई  :  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये गए बजट से गरीब व किसान सशक्त होगा तथा युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बजट से गरीब के सर पर छत मुहैया करवाने में मदद मिलेगी। बजट के प्रावधानों से देश के विकास की गति बढ़ेगी तथा देश के वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनने का सपना साकार होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सर्वाेमुखी एवं रोजगारोन्मुखी बजट पेश करने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री पीटीसी सुनारिया में पासिंग आउट परेड में मुख्यथिति के रूप में शिरकत करने उपरान्त मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षों में वर्तमान प्रदेश सरकार ने सरकारी कार्यप्रणाली में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है, जिससे गरीब लोगों सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बिना पर्ची-बिना खर्ची योग्यता के आधार पर सरकारी रोजगार दिया जा रहा है, जिससे युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ी है। प्रदेश में नशे पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की स्थापना की गई है। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भर्ती रोको गैंग के प्रयासों को सफल नहीं होने देगी तथा प्रदेश के युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर पुलिस बल में 1265 जवान शामिल होने से पुलिस की नफरी बढ़ेगी तथा हरियाणा पुलिस नई शक्ति के साथ लोगों की सेवा व सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। इन जवानों के पुलिस बल में शामिल होने से आमजन में सेवा व सहयोग की भावना और प्रबल होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का कर्तव्य आम जनता की सेवा व सुरक्षा करना है तथा अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा करना है। पुलिस द्वारा अपराधियों व नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए सजा दिलवाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा पुलिस को आधुनिक तकनीक से युक्त करने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि पासिंग आउट परेड में 18 कंपनियों के 1265 जवान शामिल हुए। इनमें से दस कंपनियों के जवानों ने पीटीसी सुनारिया तथा 8 कंपनियों के जवानों ने मधुबन पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, मीडिया प्रदेश सह प्रभारी शमशेर खरक, प्रदेश सचिव रेणु डाबला आदि उपस्थित रहे

व नशे की अवैध तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके उन्हें सजा दिलवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार नशा तस्करों से निपटने के लिए पूरी तरह सजग है। सरकार द्वारा इसके लिए अंतरराज्यीय ड्रग्स सचिवालय व हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की स्थापना की गई है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस में खेल के स्तर को सुधारने के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भर्ती किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 1265 जवानों में से 601 खिलाड़ी है। पुलिस को अपराधों की रोकथाम के लिए आधुनिक तकनीकों से युक्त किया जा रहा है। हरियाणा पुलिस को गत फरवरी 2023 में राष्ट्रपति कलर अवार्ड से नवाजा गया है जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

साइबर अपराध पर अंकुश के लिए हेल्पलाइन सेवा-1930 शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि डायल 112 पर कॉल प्राप्त होते ही पुलिस 7 मिनट 5 सेकंड में मदद के लिए पहुंच जाती है। अब तक इस नम्बर पर 30 लाख कॉल आ चुकी है तथा इनमें से 93 प्रतिशत लोग पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। डायल 112 सेवा को व्हाट्सएप प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध करवाया गया है। संकट के समय व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर पुलिस की मदद ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा राज्य साइबर अपराध समन्वय केन्द्र की स्थापना की है तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर 1930 शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला में साइबर थानों की स्थापना की गई है। साइबर अपराध से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए गुरुग्राम में देश का पहला ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया गया है। पासपोर्ट सत्यापन कार्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए हरियाणा पुलिस को पांच बार पुरस्कृत किया गया है। सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों के दैनिक भत्ते व एसपीओ का मानदेय बढ़ाया गया है। हर पुलिसकर्मी को साप्ताहिक विश्राम देने वाला हरियाणा देश का एकमात्र प्रदेश है। पुलिस कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई के लिए 22 पब्लिक स्कूल स्थापित किए गए हैं। आत्मरक्षा तकनीकों में प्रशिक्षित महिला पुलिसकमिर्यों द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं में आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

 

गंभीर अपराधों से निपटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित- पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर

पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर ने मुख्यमंत्री तथा उपस्थितगण का अभिवादन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा गंभीर अपराधों से निपटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ाकर तीन गुणा कर दिया गया है तथा शहीद के बच्चों को सरकारी नौकरी व आश्रित महिला को मासिक वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि बैंक के साथ किए गए अनुबंध के तहत शहीद के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि भी दी जाती है। सरकार द्वारा 35 वर्ष से अधिक आयु के पुलिसकर्मियों के निशुल्क स्वास्थ्य जांच की पहल की है। सरकार द्वारा जवानों व अधिकारियों के राशन भत्ते, वर्दी भत्ता को भी बढ़ाया गया है तथा मोबाइल अलाउंस की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण देने व महिला विरूद्ध अपराधों को रोकने के लिए 33 महिला थाने स्थापित किए गए हैं। अकेले में सफर करने वाली महिलाओं के लिए पुलिस द्वारा ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा शुरू की गई है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। राज्यों में साइबर अपराध रोकने के लिए 29 साइबर पुलिस थाने खोले गए हैं। साइबर हेल्पलाइन-1930 का कुशल क्रियान्वयन हो रहा है तथा इसे आपातकालीन सेवा डायल-112 से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत परेड समारोह में भाग लेने वाले 1265 जवानों में से 269 स्नातकोत्तर व 808 स्नातक है। उनमें से 1021 ग्रामीण तथा 244 जवान शहरी पृष्ठभूमि से है। सभी अपना प्रशिक्षण पूरा करके जनसेवा के लिए समर्पित होने जा रहे हैं।

 

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन जवानों को किया गया पुरस्कृत

मुख्यमंत्री ने पासिंग आउट परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन जवानों को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों जवानों में प्रथम पुरस्कार सिपाही नरविंद्र सिंह, द्वितीय पुरस्कार सिपाही वकील कुमार तथा तृतीय पुरस्कार सिपाही जगबीर सिंह शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर रोहतक रेंज व पीटीसी सुनारिया के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के.के.राव, पुलिस उप महानिरीक्षक शिवचरण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

क्रमांक – 202

Leave a Comment