आतंकी इकबालप्रीत के दो साथी हथियारों सहित काबू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न /11 जून: पंजाब पुलिस ने आतंकी इकबालप्रीत सिंह उर्फ बुच्ची व टारगेट किलिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद रमनदीप बग्गा उर्फ कनाडा से जुड़े दो लोगों के गिरफतार होने की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, गिरफतार हुए दोनों शखस पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों में वारदातों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों की पहचान सिमरजोत सिंह और पटियाला के अर्शप्रीत सिंह उर्फ अर्श के रूप में हुई। दोनों के पास से पुलिस ने दो पिस्तौल व 11 कारतूस बरामद किए हैं। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर दोनों को गिरफतार करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है। पंजाब पुलिस ने मई महीने में इकबाल प्रीत सिंह उर्फ बुच्ची गिरोह के 4 सदस्य दबोचे थे। इनमें गुरविंदर सिंह उर्फ शेरा व अन्य लोग थे।उनके पास से उस समय पुलिस को 3 पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद हुए थे। इस मौके जब आरोपियों से पूछताछ की गई थी, तो पुलिस के हाथ कई सुराग लगे थे। उन्होंने बताया कि यूएसए बेस्ट इकबालप्रीत सिंह के लिए कई लोग काम कर रहे हे। इसके बाद पुलिस ने अब इन्हें काबू किया है। आरोपियों ने खुद कबूला है कि वह इकबाल के इशारे से ही वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे होने उंमीद है।
————–

मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में औद्योगिक क्रांति लाने के लिए 24 क्षेत्रवार समितियों का गठन किया 2022 से पहले का दौर जबरन वसूली का था, जिससे उद्योगों को पंजाब छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा: केजरीवाल कहा कि पंजाब को सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक गंतव्य बनाने के लिए समिति के 99% निर्णयों को लागू किया जाएगा पंजाब देश के लिए आदर्श बना रहेगा: मुख्यमंत्री पंजाब तेजी से औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग ने पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों, मतगणना कर्मियों, माइक्रो ऑब्जर्वर और अन्य अधिकारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि की: सिबिन सी उप जिला शिक्षा अधिकारियों, सीएपीएफ कर्मियों, सेक्टर अधिकारियों के मानदेय में वृद्धि