watch-tv

साउथ सिटी रोड पर पॉश कॉलोनी में कुत्तों का आतंक, रेजिडेंट को काटा, लोगों में डर का माहौल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 11 सितंबर। साउथ सिटी रोड पर स्थित शहर की पॉश कॉलोनियों में से एक कॉलोनी में कुत्तों का आतंक फैल चुका है। हालात यह है कि कुत्तों के एक झूड ने सुबह सैर कर रहे एक रेजिडेंट पर हमला कर दिया। जिस कारण रेजिडेंट जख्मी हो गया। हालाकि उनके हाथ में डंडा पकड़ा होने के चलते काफी बचाव हो गया। लेकिन इस हादसे के बाद रेजिडेंट्स में काफी डर का माहौल बना हुआ है। डर के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। जबकि रेजिडेंट्स की और से इस संबंध में प्रशासन को शिकायत दी गई है। लोगों द्वारा पॉश कॉलोनी के मैनेजमेंट के खिलाफ भी जमकर रोष जाहिर किया गया। उन्होंने कहा कि पॉश इलाका होने के बावजूद यह हालात है कि आवारा कुत्ते सरेआम नोच रहे हैं। इस घटना के बाद उक्त कॉलोनी में प्लॉट खरीदकर घर बनाने वाले लोग भी अब विचार करने लगे हैं कि वहां प्लॉट लिया जाए या नहीं।

बुधवार सुबह की घटना
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक रेजिडेंट सैर कर रहा था। इसी दौरान कई कुत्ते इकट्‌ठे होकर आए। उन्होंने आते ही रेजिडेंट पर हमला कर दिया। गनीमत यह रही है कि रेजिडेंट के हाथ में डंडा पकड़ा था। जिसके चलते उन्होंने अपना बचाव किया। रेजिडेंट का कहना है कि अगर डंडा न होता तो शायद नुकसान ज्यादा हो सकता था।

पूरे चार्ज लेने के बाद भी पॉश कॉलोनी के ऐसे हालात
वहीं रेजिडेंट्स की और से कॉलोनी की मैनेजमेंट खिलाफ रोष जाहिर किया गया है। उनका कहना है कि कॉलोनी की और से रेजिडेंट्स के हर तरह के चार्ज वसूल किए जाते हैं। लेकिन फिर भी सर्विस के नाम पर यह हालात है कि पैदल भी चलना मुश्किल हैं। उन्होंने कहा कि पॉश कॉलोनी के अगर ऐसे हालात है तो बाकी इलाकों का ऊपर वाला ही रखवाला है।

रेजिडेंट्स ने की मीटिंग, पहले भी हुई घटना
वहीं रेजिडेंट्स की और से  इस संबंध में मीटिंग की गई है। उन्होंने रोष जताया कि प्रशासन द्वारा भी आवारा कुत्तों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गऊ माता के लिए गौशाला, बाकी जानवरों के लिए अलग से स्थान है तो फिर आवारा कुत्तों के लिए क्यों नहीं बनाए जा रहे। आवारा कुत्तों के कारण आए दिन सड़क हादसें भी होते है, लेकिन फिर भी ध्यान नहीं दिया जाता। रेजिडेंट्स का कहना है कि कुछ समय पहले भी एक लेबर की बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर नोच लिया था। लेकिन वह लेबर होने के चलते प्रशासन ने बात को दबा दिया था। मगर ऐसे आगे कब तक चलेगा. यह सोच का विषय है।

Leave a Comment