लुधियाना 4 जुलाई। लुधियाना में बुधवार रात से हुई तेज बारिश के बाद शहर वासियों को गर्मी से राहत मिल सकी है। जिससे तापमान में भी 4 डिग्री गिरावट आई है। इसी के चलते अब तापमान सामान्य होने के चलते लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन भी बारिश होने के आसार हैं, जिससे लोगों को और ज्यादा गर्मी से राहत मिल सकेगी। लुधियाना में वीरवार को लुधियाना का मौसम बेहद सुहावना रहा। मौसम ठंडा होने और तापमान में भी 4 डिग्री तक गिरावट आने से लोगों को उमस से भी राहत मिली। वीरवार दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और मौसम एकदम ठंडा रहा।