बाल कटवाने गये किशौर की हत्या,शव खेत में पडा मिला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न /31 मई: गुरदासपुर गुरदासपुर के गांव लखोवाल के खेतों में एक 18 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राणा मसीह (उर्फ धोनी) पुत्र वारिस मसीह निवासी गांव लखोवाल के रुप में हुई है। युवक के परिजनों ने हत्या किए जाने का शक जाहिर किया है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता वारिस मसीह ने बताया कि उनका बेटा कल दोपहर बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आया। आज सुबह उन्हें गांव वालों ने बताया कि उनके बेटे की लाश गांव खेतों में पड़ी है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक मेले में उनके बेटे का कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। उन्होंने शक जताया कि उसी रंजिश के तहत उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशाशन से जांच की मांग की है मौके पर पहुंचे थाना सदर के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने मृतक शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद अगर मामला हत्या का निकला तो पुलिस उस हिसाब से जांच करेगी और आरोपियों को बखशा नही जायेगा।
————–

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रही है- हरपाल सिंह चीमा हम बाढ़ प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पूरा मुआवजा देंगे- हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपये दान किए जल जनित रोगों के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं- बरिंदर कुमार गोयल कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की देखरेख में जिला पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया*