मुद्दे की बात : धोखा जारी, रूसी सेना में भारतीय भर्ती कर यूक्रेन से लड़ने भेजे

एक्सपोर्टरों को होगा नुकसान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
रुस में नौकरी करने गए भारतीय जबरन सेना में भर्ती कर यूक्रेन से युद्ध करने भेजे
मोदी बनाम पुतिन

पहले भी मोदी-पुतिन की मुलाकात में उठा था यह अहम मुद्दा

रूस-यूक्रेन युद्ध में एक बार फिर भारतीयों के रूसी सेना में शामिल करने और जबरन फ्रंटलाइन पर भेजे जाने का मामला सामने आया है। यहां काबिलेजिक्र है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के दौरान यह अहम मुद्दा उठा था।
अब एक बार फिर यह संवेदनीश मुद्दा सुर्खियों में है। प्रमुख समाचारपत्र द हिंदू ने दो भारतीय नागरिकों के हवाले से यह खुलासा किया था। जिसमें उन्होंने बताया है कि वे यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र में फंस गए हैं, जहां उन्हें रूसी सेना में सेवा देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। दोनों नागरिकों ने बताया कि उनके साथ कम से कम 13 और भारतीय थे। यह घटनाक्रम तब सामने आया है, जब पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक के दौरान रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती का मुद्दा उठाया जा चुका है। पुतिन ने भारत को इस बारे में आश्वासन भी दिया था।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन मोर्चे पर भेजे गए सभी भारतीय पिछले छह महीने के छात्र विजिटर वीजा पर मॉस्को गए थे। एक एजेंट उन्हें काम का झांसा देकर ले गया था, लेकिन उन्हें युद्ध क्षेत्र में पहुंचा दिया गया। दोनों व्यक्तियों ने यूक्रेन के सेलीडोव से फोन के जरिए अपने बारे में जानकारी दी। वे वहां एक बिल्डिंग में रह रहे हैं। जम्मू निवासी 22 साल के सुमित शर्मा ने बताया कि वह लगभग 6 महीने पहले रूस आए थे और मॉस्को स्टेट लिग्विस्टिक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। वह पैसे कमाने के लिए छोटा-मोटा काम ढूढ़ रहे थे, उसी दौरान एक महिला ने उनसे संपर्क किया। महिला ने उनसे निर्माण कार्य दिलाने का भरोसा दिया था। उनसे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाए और रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया। बिना प्रशिक्षण के उन्हें यूक्रेन के कब्जे वाले इलाके में लाया गया और अब जाने नहीं दिया जा रहा।
ताजा मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। इसने कहा कि हमने हाल ही में रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की भर्ती की खबरें देखी हैं। सरकार ने पिछले एक साल में कई मौकों पर इस तरह की कार्रवाई में मौजूद जोखिमों और खतरों को रेखांकित कर भारतीय नागरिकों को आगाह किया है। हमने दिल्ली और मॉस्को दोनों जगह पर रूसी अधिकारियों के साथ भी इस मामले को उठाया है। साथ ही कहा कि इस प्रथा को रोका जाए और हमारे नागरिकों को रिहा किया जाए। हम प्रभावित परिवारों के संपर्क में हैं। रूसी दूतावास ने बीते साल एक बयान में दावा किया था कि वह अब अपनी सेना में भारतीयों की भर्ती नहीं करता। पीएम मोदी ने जुलाई, 2024 में मॉस्को यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान यह मुद्दा उठाया था, जिसके बाद रूस ने आश्वासन दिया था। विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को ऐसी नौकरी के जाल में फंसने से बचने के लिए सलाह भी जारी करता रहा है।

Leave a Comment

फाजिल्का से पाकिस्तान से आए 27 हथियार बरामद, दो गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर आपराधिक समूहों के जमीनी कार्यकर्ताओं तक हथियार पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव विदेशी संस्था और उनकी भूमिका की पहचान के लिए जांच जारी: एआईजी सीआई फिरोजपुर गुरसेवक बराड़

फाजिल्का से पाकिस्तान से आए 27 हथियार बरामद, दो गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर आपराधिक समूहों के जमीनी कार्यकर्ताओं तक हथियार पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव विदेशी संस्था और उनकी भूमिका की पहचान के लिए जांच जारी: एआईजी सीआई फिरोजपुर गुरसेवक बराड़

पाक कला विरासत को बढ़ावा देने का नुस्खा: पंजाब अमृतसरी कुलचा के लिए जीआई टैग की खोज कर रहा है • राखी गुप्ता भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार खेत से लेकर फैक्ट्री और कांटे तक पूरी मूल्य श्रृंखला को मजबूत कर रही है