watch-tv

परमात्मा के शरणागत हो जाएं माया से पीछा छूट जाएगाः भरत पऱसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दीप नगर में साप्ताहिक संकीर्तन में झूमें भक्तजन

लुधियाना 19 मार्च :  दीप नगर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आचार्य सुनील त्रिवेदी की अध्क्षता में साप्ताहिक संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिल मंडल की ओर से गणपति वंदना से शुभारंभ करते हुए संकीर्तन किया गया। श्यामा तेरी मुरली की धुन, आज राम मेरे घर आए , आदि भजनो से सबको आनंदित किया। इस अवसर पर पंडित भरत पऱसाद रिमाल ने श्रद्धालुओं को परभु चरणों से जोडते हुए कहा कि कलयुग में परमात्मा का सिमरन ही हमें इस भव सागर से पार लगा सकता है। संसार में परमात्मा की भक्ति भी हम संसारिक वस्तुओं की पराप्ति के लिए ही करते है लेकिन परभु से केवल परभु को ही मांगे उसके शरणागत हो जाएं तो इस माया से हमारा पीछा छूट जाएगा। माया का दास ानि इँदऱियो का दास होना है। जो कर्म हमे नही करने चाहिए इंदऱियां वही हमसे करवाती है। उन्होने कहा कि जितना हो सके दिनचर्या में भगवत चर्चा में समय बिताएं एवं जो मिल जाए उसी में संतोष करे। पऱ्भु आरती कर संकीर्तन को विराम दिया गया।

Leave a Comment