कड़ी सुरक्षा के बावजूद न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के बेसमेंट तक नाबालिगा को ले जाता रहा आरोपी
चंडीगढ़ 22 फरवरी। सिटी ब्यूटीफुल के सैक्टर-तीन स्थित थाने के पॉश एरिया की एक किशोरी से दुष्कर्म की घटना हैरान करने वाली है। फरार आरोपी युवक उसे झांसा देकर पीजीआई में ले जाकर दुष्कर्म करता रहा।
जानकारी के मुताबिक 16 साल की नाबालिग लड़की के पेट में दर्द होने पर परिजन जांच के लिए उसे जीएमएसएच-16 में मेडिकल जांच को लेकर गए, तब यह खुलासा हुआ। बताते हैं कि सैक्टर-9 के पॉश एरिया में रहने वाली एक 16 साल की किशोरी को शादी का झांसा देकर आरोपी युवक उसे कई बार पीजीआई ले गया। जहां न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के बेसमेंट में उसे ले जाकर दुष्कर्म करता था। गर्भवती किशोरी फिलहाल सैक्टर 16 के अस्पताल में एडमिट है।
सबसे हैरानी इस बात कि है कि पीजीआई में इतना सुरक्षा होने के बावजूद आरोपी घटना को अंजाम देता रहा। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जबकि आरोपी फरार हो चुका है। आरोपी सागर एसी मैकेनिक का काम करता है।