भविप के सर्वसम्मति से दोबारा प्रधान बने सुरिंदर, हितेंद्र सचिव 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

डेराबस्सी 10 March : भारत विकास परिषद् डेराबस्सी शाखा के वर्ष 2025-26 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से दूसरी बार श्री सुरेंद्र अरोड़ा को प्रधान, हितेंद्र मोहन को सचिव व विकास शर्मा कोषाध्यक्ष बनाया गया। शाखा सचिव हितेंद्र मोहन ने बताया कि बैठक मे प्रांतीय संयोजक संजीव सेठी चुनाव प्रेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सोमनाथ शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील व्यास, प्रांतीय संयोजक ब्रिज महाजन, प्रांतीय संयोजक बरखा राम, जिला अध्यक्ष उपेश बंसल, अश्वनी जैन व परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। परिषद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने परिषद के कार्य को सभी के सहयोग से सुचारू रूप से आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया। उन्होंने दूसरी बार सर्वसम्मति से चुने जाने पर सभी सदस्यों का आभार जताया।

 

: भविप के सर्वसम्मति से दोबारा प्रधान बने सुरिंदर, हितेंद्र सचिव

Leave a Comment