रविवार का सियासी-पारा : अमित शाह और मजीठिया की लुधियाना में होंगी चुनावी रैली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना में प्रियंका गांधी और राजनाथ की रैलियों से वहां पर भी रहेगा राजनीतिक-माहौल गर्म

लुधियाना 25 मई। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान एक जून को होना है, जिसमें पंजाब की सभी 13 सीटें शामिल हैं। लिहाजा सभी प्रमुख दल छठे चरण का मतदान निपटने के बाद कल रविवार से इसी सूबे में पूरी सियासी-ताकत झोंकने वाले हैं। कल 26 मई को प्रमुख राजनीतिक दलों के कई स्टार-कंपेनर एक साथ लुधियाना और खन्ना में चुनावी रैलियां करेंगे।
जानकारी के मुताबिक लुधियाना में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जालंधर बाइपास स्थित दाना मंडी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्‌टू के हक में रखी गई है। दूसरी ओर लुधियाना में ही शिरोमणि अकाली दल-बादल के उम्मीदवार रणजीत सिंह ढिल्लों के हक में रविवार को रैली होनी है। जिसमें सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पहंचेंगे। यह रैली पक्खोवाल रोड स्थित साउथ एंड गार्डन रिजार्ट में होगी।
दूसरी तरफ, रविवार को ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खन्ना में भाजपा प्रत्याशी गेजाराम के समर्थन में रैली करने आएंगे। इसी दौरान कांग्रेसी उम्मीदवार डॉ. अमर सिंह के हक में एक रैली रखी जाएगी। जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार कंपेनर प्रिंयका गांधी उनके लिए मतदान की अपील करेंगी। यहां गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री और रक्षा मंत्री के अलावा प्रियंका गांधी के लिए प्रोटोकॉल के मुताबिक विशेष सुरक्षा प्रबंध पुलिस प्रशासन को करने हैं। लिहाजा शनिवार से ही प्रस्तावित रैली स्थलों पर तमाम इंतजामों का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारी पहुंचने शुरु हो गए हैं।
———

पंजाब पुलिस स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार, वरिष्ठ अधिकारी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे सभी फील्ड इकाइयों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला पुलिस टीमों ने लगातार दूसरे दिन भी संवेदनशील स्थानों पर तलाशी जारी रखी युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 166वें दिन 4.8 किलोग्राम हेरोइन और 4.9 लाख रुपये की नशीली दवाओं के साथ 84 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 40 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

पंजाब के चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित किया जाएगा पंजाब के 15 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया