watch-tv

सुसाइड-आइडिया : सेंट्रल जेल में पेड़ पर चढ़कर बंदी ने लगा दी छलांग, तोड़ा दम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नशा तस्करी का आरोपी पेड़ से कूदा तो मुलाजिम पर गिरा, उसके दो दांत टूटे, जेल में मचा हड़कंप

पटियाला 4 अक्टूबर। यहां सेंट्रल जेल में बंद एक युवक ने पेड़ से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तारी के बाद गत दिनों जेल भेजा गया था।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 28 साल के करनवीर सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई। उसे त्रिपड़ी थाने की पुलिस ने नशे में इस्तेमाल होने वाले सैकड़ों कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया था। उसे अदालत में पेश करने के बाद सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। बताते हैं कि वीरवार को उसने पेड़ से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद उसका शव राजिंदरा अस्पताल भेजा गया।

बताते हैं कि जब बंदी युवक करनवीर ने पेड़ से छलांग लगाई तो एक जेल मुलाजिम पर गिरा। जिस वजह से मुलाजिम के भी दांत टूट गए। जख्मी मुलाजिम जसकिंदर सिंह का इलाज चल रहा है। इस मामले की जानकारी थाना त्रिपड़ी पुलिस को दी गई है। पता चला है कि  थाना त्रिपड़ी पुलिस ने करणवीर सिंह उर्फ सोनू निवासी आनंद नगर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से 830 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए थे।

———-

 

Leave a Comment