Listen to this article
नई दिल्ली,, 9 सितंबर। सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सुदर्शन न्यूज़ ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद को पहल शुरू की है। यह मिशन राज्य भर में ज़रूरतमंद व्यक्तियों सहायता प्रदान करने पर लिए है।
सेवा की भावना को अपने मूल में रखते हुए सुदर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके ने कहा, सुदर्शन न्यूज़ में पत्रकारिता रिपोर्टिंग से कहीं आगे जाती है। इस कार्य को करते हुए हमें राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। पंजाब हमेशा से भारत का गौरव रहा है। आज जब पंजाब के लोग कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, तो हमारा यह कर्तव्य है कि हम उनके साथ खड़े हों।
राहत अभियान में अनाज, दालें, तेल और ताज़ी उपज सहित व्यक्तिगत देखभाल और स्वच्छता उत्पाद, कपड़े, कंबल और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी भेजी गई हैं।