ऐसी ही है सियासी-डगर : गोल्डी हैं जलालाबाद से आप विधायक के पिता सुरिंदर कंबोज फिरोजपुर से बने बसपा के लोकसभा प्रत्याशी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बड़े विवाद में रहे कंबोज अब हाथी पर सवार
लुधियाना/यूटर्न/8 अप्रैल। जलालाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी का परिवार फिर सुर्खियों में आ गया है। उनके पिता ने लोकसभा चुनाव में आप को नकार बहुजन समाज पार्टी के हाथी पर सवार होना बेहतर समझा। बसपा ने भी झटपट उनको फिरोजपुर से अपना लोस प्रत्याशी घोषित कर दिया।
बसपा के पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर सिंह बैनीवाल ने इसका ऐलान किया। उनका दावा है कि जल्द ही पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों के पैनल पर अंतिम मुहर बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती जल्द लगा देंगी। वहीं, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने दावा किया कि सुरिंदर कंबोज स्वयं सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और समाज में गहरी पकड़ रखते हैं।
नवांशहर से बसपा विधायक डॉ. नछत्तर पाल ने तंज कसा कि विधायक गोल्डी के पिता का पंजाब सरकार से मोहभंग हो गया है। अब आम लोगों का क्या होगा, यह लोकसभा चुनाव के नतीजों में स्पष्ट हो जाएगा। यहां काबिलेजिक्र है कि सुरिंदर कंबोज एक बड़े विवाद के चलते सुर्खियों में आए थे। विधायक के पिता होने के बावजूद पुलिस ने अन्य आरोपियों सहित उनके खिलाफ एक अपराधिक मामला दर्ज किया था। माना जा रहा है कि उसी केस की वजह से कंबोज सूबे की आप सरकार से खफा चल रहे थे और उन्होंने बसपा में शामिल होकर आप को सियासी-झटका दिया है।
————

पंजाब में कर चोरी पर शिकंजा, 385 करोड़ रुपये का फर्जी बिल घोटाला उजागर: हरपाल सिंह चीमा 69.57 करोड़ रुपये की कर धोखाधड़ी के लिए 7 लोगों पर मामला दर्ज दो अन्य लोगों पर बिना उचित बिलिंग के बेहिसाब माल पास करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया

मोदी सरकार ने पाकिस्तान के पवित्र स्थानों के दर्शनों की आज्ञा ना देकर सिखों की मानसिकता को गहरी ठेस पहुंचाई: मुख्य मंत्री क्रिकेट इंतजार कर सकता है, लेकिन आस्था नहीं – पंजाबियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करने की प्रधानमंत्री को दी चेतावनी – भाजपा सरकार द्वारा राज्य के साथ किए गए अन्याय को पंजाबी हमेशा याद रखेंगे – जाखड़ और बिट्टू सहित भाजपा की पूरी कांग्रेस इकाई लोगों को गुमराह कर रही है