राउंड टेबल इंडिया की प्रमुख पहल “व्हील्स ऑफ़ फ़ैंटेसी” के तहत लुधियाना इनविंसिबल्स राउंड टेबल-202 ने पावा गांव के सरकारी हाई स्कूल के 15 वंचित बच्चों के लिए नई दिल्ली की दो दिवसीय शैक्षिक और प्रेरणादायक यात्रा का सफल आयोजन किया।
इस पहल का लक्ष्य बच्चों के अनुभव बढ़ाना, उन्हें प्रेरित करना और वास्तविक दुनिया से सीखने का अवसर देना था।इन छात्रों ने पहली बार विमान यात्रा की, जो उनके लिए जीवनभर याद रहने वाला क्षण बन गया। लुधियाना से दिल्ली की उड़ान के दौरान उनका उत्साह देखने लायक था। यात्रा की शुरुआत इंडिया गेट से हुई, जहाँ बच्चों ने अमर जवान ज्योति और शहीद सैनिकों के बलिदान को समझा।
यहाँ बच्चों ने राष्ट्रपति पद से जुड़ी ऐतिहासिक कलाकृतियों और डिजिटल प्रदर्शनों को देखा, जिससे शासन व्यवस्था की समझ विकसित हुई।ऑप्टिकल भ्रम और इंटरैक्टिव मॉडलों ने बच्चों को विज्ञान के प्रति और अधिक जिज्ञासु बनाया।
यहाँ बच्चों ने भौतिकी, रोबोटिक्स, अंतरिक्ष और पर्यावरण पर आधारित दीर्घाओं का अनुभव किया।मनोवैज्ञानिक साहिबा सिंह ने बच्चों को अच्छे-बुरे स्पर्श, मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
