सोनीपत विधायक के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सोनीपत 06 April: विधायक निखिल मदान के कार्यालय के बाहर शहरी ठेका सफाई कर्मचारियों का आंदोलन आज 13वे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता प्रधान अजय कुमार टॉक ने की और संचालन नवीन चांवरिया ने किया। आंदोलन का मुख्य कारण ठेका सफाई कर्मचारियों के लंबित मुद्दों का समाधान न होना है।

 

शहरी ठेका सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन और स्थानीय विधायक द्वारा पिछले 12 महीनों में बार-बार आश्वासन दिए गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। कर्मचारियों ने 5 वर्षों से लंबित बकाए और एरियर की अदायगी की मांग की।

 

इस आंदोलन में कर्मचारियों द्वारा आरोप लगाया गया कि कुछ कर्मचारियों को बगैर किसी कारण के नौकरी से हटा दिया गया। कर्मचारी न्याय की मांग कर रहे हैं और यह भी अपील की गई कि हटाए गए कर्मचारियों को 12 महीने का वेतन दिया जाए, और अवैध कटौतियों के करोड़ों रुपये वापस किए जाएं।

Leave a Comment