अजीब मुसीबत ! अटैक किया हरियाणा सचिवालय में मधुमक्खियों ने, सीआईएसएफ जवानों ने बचाया स्टाफ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मचा हड़कंप, ऑफिस में घुसा स्टाफ, कुछ कपड़े ओढ़ बैठ गए जमीन पर

चंडीगढ़ 18 फरवरी। हाई-सिक्योरिटी वाले एरिया हरियाणा सचिवालय में मंगलवार को मधुक्खियों ने ‘अटैक’ कर दिया। जिसके चलते सचिवालय के दो कर्मचारी घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल में भेजा गया।

जबकि बाकी कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए ऑफिसों में घुस गए। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे सचिवालय में मधुमक्खियों के झुंड ने कुछ कर्मचारियों पर हमला कर दिया। जिससे पूरे सचिवालय में अफरातफरी मच गई। कुछ कर्मचारी कपड़ा ओढ़कर जमीन पर ही बैठ गए। इस दौरान गेट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने कर्मचारियों को बचाना शुरू किया। उन्होंने कपड़ों से मधुमक्खियों को भगाया।

मधुमक्खियों के हमले से गंभीर घायल कर्मचारी को चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल डिस्पेंसरी में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि कर्मचारी खतरे से बाहर है। मधुमक्खियों के डंक गहरे लगे हैं, जिनको बाहर निकाला जा रहा है।

हरियाणा और पंजाब सिविल सचिवालय में 1000 के करीब कर्मचारी और अधिकारी कार्यरत हैं। रोजाना इनकी संख्या इतनी ही रहती है। सुबह 10 बजे के करीब यहां के ऑफिस खुलते हैं। इसके बाद लंच के दौरान सभी कर्मचारी सचिवालय कैंपस में बाहर ही टहलते हैं। यहां देर शाम तक अधिकारी और कर्मचारी काम करते हैं। मधुमक्खियों को लेकर कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन की तरफ से पहले भी शिकायत की जा चुकी है। अभी तक इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

खतरनाक होता है मधुमक्खी का डंक :

मधुमक्खियों के डंक में मेलिटिन पॉइजन होता है, जो प्रोटीन से बना है। यह शरीर में दर्द, सूजन और जलन पैदा करता है। अगर व्यक्ति को एलर्जी हो तो एनाफिलेक्टिक शॉक का कारण बन सकता है। जिन लोगों को मधुमक्खी के डंक से एलर्जी होती है, उनके लिए यह गंभीर समस्या बन सकती है। वैसे आम मधुमक्खी का डंक खतरनाक नहीं होता है।

———–

 

Leave a Comment