लुधियाना में आंधी ने मचाई तबाही, पेड़-खंभा गिरने व तारों की चपेट में आने से तीन लोग जख्मी, एक के लगे 50 टांके

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 6 जून। लुधियाना में वीरवार रात को तेज आंधी आने के कारण शहर में काफी नुकसान हुआ। इस दौरान कई जगह बोर्ड गिर गए तो कई लोगों के चोटें भी आई हैं। बताया जा रहा है कि कई जगह पेड़ व खंभा गिरने व बिजली की तारों से झुलसने से एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मियों की पहचान काकोवाल रोड की सिमरन और जसपाल बांगड़ निवासी विशाल व जसपाल बांगड़ के रहने वाले मनोरंजन कुमार के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार सिमरन के सिर में ईट लगी थी। सिमरन ने बताया कि वह रसोई में खाना बना रही थी, तभी ईंट गिर गई। उसके सिर में चोट आई है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है। वहीं दूसरे मामले में विशाल ने बताया कि वह आंधी के बीच फैक्ट्री में ड्यूटी कर साइकिल से लौट रहा था। पेड़ के साथ बिजली की तारें भी गिरी और करंट लगने से वह झुलस गया। उसे सिविल अस्पताल में लाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुंह पर लगी बिजली की तारें, झुलसा
मनोरंजन कुमार ने बकाया कि वह सब्जी लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में उसके ऊपर एक खंभा गिरा, जिससे इसके चेहरे पर गंभीर चोट आई। खंभा के साथ बिजली की तारें उसकी होठ पर लग गई। जिस कारण वह झुलस गया। उसके चेहके पर 50 टांके लगें हैं। हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।